इमारत के ढहने से मरे व्यक्तियों के परिवारों को अनुग्रह राशि
हैदराबाद । आंध्र प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री आर वेंकट रेड्डी ने यहां नारायणगुडा फ्लाईओवर के समीप निर्माणाधीन चारमंजिली इमारत के ढहने से मरे श्रमिकों के परिवारों को अनुग्रह राशि के तौर पर आज दोदो लाख रुपये के चेक दिए। पी़डत परिवारों के घर पहुंचे श्री रेड्डी ने कहा कि यह राशि श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा दी गयी है।
राज्य सरकार पी़डत परिवारों को मकान प्रदान करेगी और इस दुर्घटना में घायल हुए छह व्यक्तियों को वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगी। श्री रेड्डी ने अस्पताल जाकर घायलों से भेंट की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि पांच फरवरी को इस इमारत के ढह जाने से १३ श्रमिकों की मौत हो गयी थी और छह अन्य घायल हो गए थे। राज्य सरकार ने पहले ही इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और वृहत हैदराबाद नगर निगम के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
