स्वर्ग के राज्य में प्रवेश का उपाय करो
(गतांक से आगे)
दैत्य पक्ष का तर्क है कि प्रत्यक्ष तो उपभोग है। उसका लाभ और आनंद तत्काल मिलता है। अधिकांश व्यक्ति उसी मार्ग पर चल रहे हैं। साथी स्वजनों का परामर्श और प्रोत्साहन उसी के लिए है। फिर अपने को भी दूसरों की तरह इसी मार्ग पर क्यों नहीं चलते रहना चाहिए? इंद्रियां वासना पूर्ति के लिए लालायित रहती हैं और उपभोग के जितने अवसर मिलते हैं उतनी ही बार प्रसन्न होती हैं।
आराम की, सुख साधनों की इच्छा शरीर को हर घ़डी रहती है, विनोद मनोरंजन में जी रमता है। इनके साधन इकट्ठे करने में लगे रहने का प्रतिफल सुविधाआें और उपभोग सामग्री की बहुलता के रूप में तत्काल मिलता है फिर इन्हीं के लिए सोचते और करते रहने में क्या हर्ज है? साथ तो कुटुंबी ही रहते हैं। उनकी अनुकूलता और प्रसन्नता पाने के लिए उन्हें सुविधा साधन देना आवश्यक है। फिर वेैसा ही क्यों न करते रहा जाए, जिसकी कुटुंबीजन अपेक्षा करते हैं। यह चिंतन, परामर्श दैत्य वर्ग का है। इसमें तात्कालिक लाभ को ही सब कुछ बताया जाता है और कहा जाता है कि प्रत्यक्ष की उपेक्षा करके परोक्ष की अपेक्षा क्यों की जाए? इन तर्कों से प्रभावित जीवात्मा को लोभ और मोहग्रस्त जीवन जीना प़डता है। वासना और तृष्णा ही उनकी गतिविधियों पर छाई रहती हैं।
अहंता की पूर्ति इसी में लगती है लोगों का परामर्श एवं सहयोग इसी के लिए मिलता है। समीपवर्ती वातावरण का प्रभाव भी मनोभूमि पर इसी रूप में आच्छादित रहता है।
अंतरात्मा में अवस्थित देव पक्ष कहता हैसृष्टा ने मनुष्य जीवन की धरोहर किसी विशेष उद्देश्य के लिए प्रदान की है। देवपक्ष का तर्क है कि तात्कालिक लोभ के आकर्षण में यह माया का छलावा ही फैला हुआ है लिप्सा, बिजली की चमक की तरह ही चकाचौंध उत्पन्न करती है और क्षण भर में गायब हो जाती है।
जिह्वा का चटोरापन या अश्लील कामुकता की चमक कुछ मिनट ही रहती है। इसके उपरांत पेट खराब होने और शरीर खोखला होने का संकट ही चिरस्थायी रूप से गले में बंध जाता है। विलासी श्रृंगारिकता का उद्देश्य दूसरों को आकर्षित करना और अपना ब़डप्पन जताना होता है, किंतु वास्तविक परिणाम इससे ठीक उलटा होता है। छिछोरापन , मनचलापन इससे टपकता है और अप्रामाणिकता की गंध इस सारे विन्यास में आती है।
ऐसे लोग किसी की आंख भले ही लुभा लें। विश्वास किसी का भी नहीं पा सकते। संबंधियों को अनावश्यक सुविधा साधन देते रहने से उनका स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य बिग़डता है। उनको ब़डीब़डी इच्छाएँ पूरी होने में जब कमी प़डती है तो तुरंत आंखें बदल जाती हैं संचय का धन दूसरे विलसते हैं और अपने को उसके लिए कोल्हू के बैल जैसी मेहनत, प्राण सुखाने वाली चिंता और अनंत काल तक सहने वाली प्रत़ाडना के अतिरिक्त और कुछ पल्ले नहीं प़डता।
देव पक्ष बुद्धि को निरंतर यही समझाने का प्रयत्न करता है कि इस सुरदुर्लभ सौभाग्य भरे अवसर को जीवन साधना में लगाया जाए और उसका सत्परिणाम वैसा ही पाया जाए जैसा कि प्रातः स्मरणीय, लोकश्रद्धा के भाजन, विश्व के मार्गदर्शक महामानव प्राप्त करते रहे हैं।
सुखशांति की आकांक्षा आंतरिक उत्कृष्टता के सहारे पूरी होती है। साधनों की मृगतृष्णा में भटकनेेे से थकान और खींज ही पल्ले प़डती है।
कस्तूरी का मृग चैन तभी पाता है जब वह सुगंध का स्त्रोत अपनी नाभि में होने की जानकारी पा लेता है। सच्ची समृद्धि उत्कृष्ट मनःस्थिति है, उसी के आधार पर अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं। यह जान लेने पर साधनों की लालसा और उपयोग की लिप्सा का समाधान होता है अन्यथा वह आग में घी डालने रहने की तरह घटती नहीं ब़ढती ही रहती हैं।
अच्छा हो ईश्वर को अपने अंतः करण के आंगन में क्ऱीडा करने का अवसर दें। देवत्व को समर्थन करें। ऐसा विवेकपूर्ण निर्णय करें, जिसके आधार पर देवमानवों जैसी जीवन नीति निर्धारित की जा सके। यह निर्धारण ही पर्याप्त नहीं, इसे कार्यान्वित करने के लिए सत्संकल्प और उत्साह भी चाहिए। इसी उमंग भरे उभार को व्यक्तिगत जीवन में ईश्वर का अवतरण कहा जा सकता है।
