कोलकाता। कोलकाता के मोहन बागान क्लब ने रविवार को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में महिंद्रा यूनाइटेड को 1-1 से बराबरी पर रोककर 114वीं आईएफए शील्ड फुटबाल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में बागान का मुकाबला यूनाइटेड एससी से होगा।
स्नेहाशीष ने 25वें मिनट में मोहन बागान को बढ़त दिलाई, लेकिन महिंद्रा यूनाइटेड ने मध्यांतर के तुरंत बाद 46वें मिनट में मिजिन स्वेतोजर के गोल की मदद से बराबरी पा ली। मध्यांतर के बाद बागान की टीम लय में नहीं दिखी और उसे अपने डिफेंडर एएस मंजू की कमी खली जो चोटिल हैं। 20 बार की चैंपियन टीम हालांकि मैच ड्रा खेलकर चार अंक के साथ ग्रुप-सी में महिंद्रा यूनाइटेड के बराबर रही लेकिन बेहतर गोल अंतर के आधार पर टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
