ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

सोनम को है दिल्ली से प्यार

प्रथिनिदी  Mon, 7 Sep 2009, IST

नई दिल्ली। फिल्म आयशा की शूटिंग के सिलसिले में राजधानी दिल्ली पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर कहती हैं कि उन्हें इस शहर की हर अदा से प्यार है।

सोनम ने कहा, मुझे इस शहर से प्यार हो गया है। मुझे यहां का खाना, पार्टियां, यहां के बाजार और दिल्ली के लोगों की जिंदादिली बहुत पसंद है। अभिनेत्री कहती हैं, लेकिन यहां का मौसम बहुत अनिश्चित है, एक पल में यहां तेज धूप होती है और अगले ही पल बारिश शुरू हो जाती है। मुझे इस शहर के संबंध में बस यही बात पसंद नहीं है। लेकिन मैं जब भी यहां आती हूं, अच्छा महसूस करती हूं।

आयशा से पहले वह दिल्ली-6 फिल्म की शूटिंग के दौरान यहां आई थीं। पिता अनिल कपूर की होम प्रोडक्शन फिल्म आयशा में उनके साथ अभिनेता अभय देओल हैं।

आपकी राय