ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

धोखाध़डी के मामले में एक गिरफ्तार

Swatantra Vaartha  Fri, 12 Mar 2010, IST

धोखाध़डी के मामले में एक गिरफ्तार

हैदराबाद। हैदराबाद उत्तरी जोन कमिश्नर टास्क फोर्स के अधिकारियों ने आज एक धोखाध़डी का पर्दाफाश करते हुए पोकला कोटेश्वर राव उर्फ रमेश (४०) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोटेश्वर राव खम्मम जिला के अश्वरावपेट का निवासी है और वह किराना व्यापार में अपने पिता की सहायता करता है।

मामले के आरोपी ने सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा जब्त की गयी सोने की छ़डें सस्ते दामों पर देने का वादा कर बहुत लोगों को अपना शिकार बनाया था। कोटेश्वर राव मदार नामक एक व्यक्ति के संपर्क में आया। मदार सही करेंसी के बदले दो गुना जाली करेंसी देने का वादा कर लोगों को धोखा देता था। २००४ में कोटेश्वर राव उसका शिकार बना। बाद में दोनों ने हाथ मिला लिया तथा लोगों को ठगना शुरू कर दिया। वे अपना काम सत्तूपल्ली कस्बे से संचालित करते थे। वे अक्सर अन्य स्थानों पर जाते थे और सही करेंसी के बदले दोगुनी जाली करेंसी देने का वादा कर लोगों को विश्वास में लेते थे और बाद में उन्हें धोखा देते थे। पुलिस ने बताया कि कोटेश्वर तथा उसकी पत्नी ने हैदराबाद के एक व्यापारी से हाल ही में संपर्क किया तथा उससे कहा कि वे कुछ सीमा शुल्क अधिकारियों को जानते हैं और उन्हें कम कीमत पर यात्रियों से जब्त की गयी सोने की छ़डें दिला सकते हैं। दंपत्ती ने व्यापारी को अपनी बातों के जाल में फांस लिया तथा उससे अश्वारावपेट स्थित एसबीएच की शाखा में उनके खाते में ८० हजार रुपये जमा कराने का कहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने उससे ५० हजार रुपये और ले लिये। जब ग्राहकों ने आरोपी से फोन पर संपर्क किया, तो वह उन्हें धमकाने लगा।

आरोपी को मार्केट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है। पुलिस ने भादसं की विभिन्न धाराआें के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।

आपकी राय