ये इश्क नहीं आसां
सोनम कपूर ‘आय हेट लव स्टोरीज’ फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा के साथ डेटिंग कर रही हैं। हालांकि उनके लिए यह ‘ऑल इज वेल’ वाली बात नहीं है। यह संबंध दोनों के लिए तनाव का कारण बन रहा है, क्योंकि प्रोफेशन जिम्मेदारियों के बीच इमोशंस को संभालना आसान नहीं होता।
यही वजह है कि निर्देशक के रूप में कैरियर शुरू कर रहे पुनीत के लिए फिल्म पर ध्यान केन्द्रित करना और बीस के वय में सोनम के लिए अपने बॉयफ्रैंड और फिल्म के कप्तान के बीच सामंजस्य बैठाना कठिन हो रहा है। यह तब है जब पुनीत के अंकल और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा व निर्माता करण जौहर उनसे एकागचित्त हो फिल्म पर ध्यान देने के लिए कई बार कह चुके हैं
फिल्म की यूनिट इस आकार लेती लव स्टोरी से वाकिफ है। एक सूत्र के मुताबिक, ‘अभी प्यार परवान च़ढ रहा है, इसलिए दोनों के बीच कई बार वादविवाद की नौबत आ जाती है। हालांकि इस संबंध को लेकर इमरान खान दोनों को सर्वाधिक च़िढाते हैं। इन दोनों के बीच मोहब्बत का सिलसिला न्यूजीलैंड शेड्यूल के दौरान शुरू हुआ था। उन दिनों शूटिंग नहीं होने पर सोनम और पुनीत घूमने के लिए निकल जाते थे। गहराई संबंधों के बाबत सोनम ने अपनी बहन रिहा को भी बता दिया है।’ गौरतलब है कि सोनम काफी मूडी हैं और पुनीत से होने वाली उनकी बहस कई बार शूटिंग पर असर डाल चुकी है। इसी कारण मनीष और करण कई बार पुनीत को समझा चुके हैं। देखने वाली बात यह होगी कि अगले माह इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद सोनम और पुनीत की लव स्टोरी में क्या म़ोड आता है।
