ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

ना ना नहीं करते

Swatantra Vaartha  Sat, 13 Mar 2010, IST

ना ना नहीं करते

नाना के साथ पंगा नहीं करते। मगर यह बात दीपिका पादुकोण को नहीं पता थी। बेचारी नईनई फिल्म इंडस्ट्री में आई है, सबके मिजाज अभी जानती नहीं हैं। उन्होंने आव देखा न ताव एक्टिंग के दिग्गजों में शुमार होने वाले नाना पाटेकर को स्क्रिप्ट में बदलाव के सुझाव दे डाले। इधर, डिप्स के मासूम सुझाव नाना को अतिक्रमण जैसे लगे और वह नाराज होकर चले गए। दरअसल, नाना दीपिका के पास एक फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर गए थे।

यह फिल्म वह अपने सबसे करीबी दोस्त प्रकाश झा के लिए निर्देशित करेंगे। इसके बारे में उन्होंने डिप्स से तब बात की थी, जब वह भोपाल में ‘राजनीति’ की शूटिंग के दौरान अपने तत्कालीन ब्वायफ्रेंड रणबीर कपूर से मिलने पहुंची थीं। दीपिका इस ऑफर से बेहद खुश हुई थीं और उन्होंने नाना से फिल्म में काम करने का वादा भी कर दिया था।

अब नाना की स्क्रिप्ट जब तैयार हो गई तो वह इस बारे में बात करने दीपिका के पास पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि दीपिका को लगा कि स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव की जरूरत है। लिहाजा उन्होंने नाना के सामने अपने सुझाव पेश कर दिए। इस पर नाना का कहना था कि उन्हें इंडस्ट्री में किनते साल हो गए हैं और एक कम अनुभव वाली अभिनेत्री उन्हें सुझाव देने की हिमाकत कैसे कर रही है ? दीपिका के नजदीकियों की मानें तो सुझाव देने के पीछे उनका मकसद नाना को दुखी करना या चोट पहुंचाना बिल्कुल नहीं था।

आपकी राय