दीपिका से खफा इमरान
इमरान खान इन दिनों दीपिका पादुकोण से नाराज हैं। खबर है कि दीपिका ने ‘ब्रेक के बाद’ के सेट्स पर इमरान को काफी इंतजार कराया, जिससे इमरान का पारा च़ढ गया। इमरान खान और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रेक के बाद’ की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन इमरान इन दिनों दीपिका की लेट लतीफी से परेशान हैं। इमरान ने ट्िवटर पर लिखा है कि शूटिंग का पहला दिन उनके लिए काफी मुश्किल रहा।दीपिका ने सेट पर घंटों इंतजार कराया और जब उन्हें याद दिलाया गया कि सब शूटिंग पर उनका इंतजार कर रहे हैं, तब वो सेट पर आई।
वहां दीपिका ने ट्िवटर पर जवाब देते हुए लिखा है कि वो अपने बालों को कलर करने के लिए गई हुई थी। यह फिल्म में उनके लुक का ही हिस्सा है, इसलिए वो इसे भी अपने काम का हिस्सा समझती हैं और वो खुद को लेट नहीं मानती। यह दोनों इस फिल्म में पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म को डायरेक्टर कर रहे हैं कुणाल कोहली।
