ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

सीटी गुरु विवेक

Swatantra Vaartha  Fri, 19 Mar 2010, IST

सीटी गुरु विवेक

विवेक ओबेराय अब सीटी गुरु भी बन गए हैं। पिछले दिनों उन्होंने जयपुर राजघराने के प्रिंस पद्मनाभ को सीटी बजाना सिखाया। विवेक ‘वुमन ऑन व्हील्स’ नामक रैली को हरी झंडी दिखाने के लिए जयपुर पहुंच थे। प्रिंस की इच्छा पर विवेक उनमें मिलने राजमहल पहुंचे। चाय की चुस्कियों के बीच १२ वर्षीय पद्मनाभ ने उसे से सिनेमा हॉल में दर्शकों की तरह सीटी बजाना सीखने की फरमाइश की। हालांकि राजमाता पद्मिनी देवी की मौजूदगी में विवेक सहज नहीं थे, लेकिन उनकी स्वीकृति मिलने पर विवेक ने प्रिंस को सीटी बजाना सिखाया।

विवेक अजमेर के मेयो स्कूल से प़ढे हैं, जिसे जयपुर राजघराने द्वारा स्थापित किया गया था। विवेक पद्मनाभ और उनके दोस्तों के लिए मेयो में ही अपनी फिल्म ‘प्रिंस’ की खास स्क्रीनिंग रखना चाहते हैं।

आपकी राय