ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

रितेश की आंखों की गुस्ताखियां

Swatantra Vaartha  Tue, 23 Mar 2010, IST

ritesh, deshmukh, eyeरितेश की आंखों की गुस्ताखियां

रितेश देशमुख देखने में शरीफ और सीधेसादे लगते हैं, लेकिन वे हैं ब़डे ही शरारती। शरारती भी ऐसे कि आंखों से परेशान कर दें। पिछले दिनों की बात है। अपनी नई फिल्म ‘जाने कहां से आई है’ के सिलसिले में वह साक्षात्कार दे रहे थे।

टेबल के एक छोर पर वह थे, तो दूसरे छोर पर फिल्म की हिरोइन जैक्लीन फर्नांडीज। रितेश बात तो वहां मौजूद मीडिया से कर रहे थे, लेकिन उनकी निगाहें जैक्लीन पर टिकी थीं। पहले तो जैक्लीन ने ध्यान नहीं दिया, पर बाद में रितेश ने उनके बारे में इतने जोर से चिल्लाकर बात की कि जैक्लीन का ध्यान बरबस उनकी तरफ खिंच गया।

फिर रितेश की शरारत शुरू हुई। अंत में जैक्लीन ने समझदारी से काम लेते हुए रितेश को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। शायद रितेश मीडिया वालों के सामने ऐसी हरकत करके एक नई गॉसिप को जन्म देना चाहते थे।

आपकी राय