ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

शम्मी कपूर के साथ डेट पर जाएंगी दीपिका

Swatantra Vaartha  Tue, 23 Mar 2010, IST

shami kapoor, and deepika, dateशम्मी कपूर के साथ डेट पर जाएंगी दीपिका

गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को उनके साथ डेट पर जाने का न्यौता दिया है। जी हां शम्मी कपूर जो दीपिका के एक्स ब्यॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के अंकल हैं। उन्होंने यह न्यौता ट्‌िवटर के जरिए दिया है।

शम्मी ने दीपिका से गुजारिश की है कि अगर वो थ़ोडा वक्त निकाल लें, तो वे उन्हें अपने साथ कॉफी पिलाने ले जाना चाहते हैं। वहीं दीपिका भी शम्मी कपूर जैसे महान कलाकार की बहुत ब़डी फैन हैं, ऐसे में उनके साथ वक्त बिताने का मौका कैसे हाथ से जाने देती। उन्होंने भी शम्मी कपूर को निराश नहीं किया और उनके साथ डेट पर चलने की बात मानते हुए वादा किया है कि जैसे ही उन्हें शूटिंग से फुर्सत मिलेगी, वे उनके साथ डेट पर जाएंगी।

आपकी राय