ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

शाहिद को ड्रीम गर्ल की तलाश

Swatantra Vaartha  Sat, 24 Jul 2010, IST

shahid kapoor, want to dream grilशाहिद को ड्रीम गर्ल की तलाश

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों जोरशोर से अपनी ड्रीम गर्ल को खोजने में लगे हैं। करीना कपूर से ब्रेकअप होने के बाद शाहिद का नाम बहुत सी अभिनेत्रियों से ज़ोडा गया है, जिनमें विद्या बालन, अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोप़डा का नाम भी शामिल है। वैसे इस बारे में सूत्रों की मानें तो ये सब फिल्म हिट कराने के फंडे बन चुके हैं। जब शाहिद और विद्या की ‘किस्मत कनेक्शन’ आने वाली थी, तो लोगों ने दोनों के बीच प्यार की अफवाहें फैलायी।

शाहिद का यही हाल ‘कमीने’ के दौरान प्रियंका के साथ भी रहा। लेकिन सारी बातें बकवास के सिवाय कुछ नहीं निकली। अभी हाल ही में शाहिद को अनुष्का शर्मा के साथ देखा जा रहा था, लेकिन सब अफवाह थी। खैर सच्चाई यही है कि शाहिद अपनी ड्रीम गर्ल की तलाश में है, इसलिए उनके फीमेल फैंस में काफी खुशी की लहर देखी जा रही है। अब देखना यह है कि शाहिद को ड्रीम गर्ल कब तक मिलती है। वैसे शाहिद इन दिनों सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘मौसम’ की शूटिंग में व्यस्त है।

आपकी राय