ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

दीपिका से क्यों परेशान हैं इमरान

Swatantra Vaartha  Sat, 24 Jul 2010, IST

दीपिका से क्यों परेशान हैं इमरान

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रेक के बाद’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।पहले यह खबर आयी थी कि फिल्म की शूटिंग के दौरान इन दोनों के बीच कुछ मतभेद हो गए थे, मगर बाद में इमरान ने यह सफाई दी थी कि ऐसी कोई बात नहीं है और दीपिका के साथ काम करने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हैै। मगर इमरान को दीपिका की एक बात से आजकल परेशानी हो रही है और दीपिका भी इमरान की नाक में दम करने का कोई मौका नहीं छ़ोड रही हैं।

दरअसल माजरा यह है कि इमरान को दीपिका प्यार से इम्मी कहकर बुलाती है। इमरान को अपना यह नाम बिल्कुल पसंद नहीं है और जब भी दीपिका उन्हे इम्मी कहकर बुलाती है, तो वह बुरी तरह च़िढ जाते हैं। इमरान ने कहा कि जब भी दीपिका इस नाम से मुझे बुलाती हैं, मुझे बहुत गुस्सा आ जाता है, मगर दीपिका मुझे च़िढाने के लिए बारबार मुझे इस नाम से पुकारती हैं। इमरान ने कहा कि उन्हें अपने नाम से पुकारा जाना पसंद है और आज तक किसी ने उन्हें दूसरे नाम से नहीं बुलाया।

आपकी राय