ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

करीना फिर होंगी साइज जीरो

Swatantra Vaartha  Sat, 24 Jul 2010, IST

करीना फिर होंगी साइज जीरो

निर्माता करण जौहर की अगली फिल्म ‘शॉर्ट टर्म शादी’ में आमिर खान के भांजे इमरान खान के साथ ज़ोडी बना रही करीना कपूर एक बार फिर साइज जीरो लुक की ओर लौट रही हैं।

फिल्म से ज्‌़ुडी सारी बातें अभी गुप्त रखी गयी हैं, सिवाय इसके कि करीना ने फिल्म में नए पोस्टर ब्वॉय इमरान के साथ ज़ोडी बनायी है। बॉलीवुड में इन दिनों इस विचित्र ज़ोडी को लेकर चर्चा काफी गरम है। माना जा रहा है कि यह फिल्म हॉलीवुड की कैमरून डिजाजएस्टन कचर स्टार व्हाट हैपंड इन वेगास से प्रेरित है। सूत्रों का दावा है कि ये फिल्म नवंबर २०१० तक सिनेमाघरों में आ सकती है। करण और उनकी टीम आजकल फिल्म का प्रीप्रोडक्शन काम देख रही है। इमरान का कहना है, मुझे फिल्म के बारे में कुछ भी बताने से मना किया गया है। करीना ने भी इस बारे में चुप्पी साध रखी है, लेकिन कहा जा रहा है कि करण ने ही बेबो को वजन कम करने के लिए कहा है।

बॉलीवुड के सूत्रों का कहना है सैफ अली खान अपनी प्रेमिका करीना के जीरो लुक को देखतेदेखते बोर हो गए थे। उनके कहने पर करीना ने हाल ही में अच्छी तरह खानापीना शुरू किया था। लेकिन अब एक बार फिर उन्हें जूस पर ंजंदा रहना होगा। करीना को इस फिल्म के लिए अपने बाल भी छोटे कराने होंगे। यानी एक नया लुक।

आपकी राय