इमरान बन सकते हैं ड्रैकुला
फिल्म ‘ट्वलाइट’ में जिस तरह हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पेटिंसन ने ड्रैकुला या राक्षसों के किरदार निभाए हैं, उसी तरह के किरदार करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान तैयार हैं। ड्रैकुला के रोल के लिए एक सर्वेेक्षण करवाया गया, जिसमें अपने लुक, हेयर स्टाइल और साफ रंग के कारण इमरान खान सबसे ऊपर रहे। हालांकि इमरान का कहना है कि उन्होंने ड्रैकुला फिल्म नहीं देखी, लेकिन वह ड्रैकुला बनना पसंद करेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके प्रशंसक चाहते है कि वह ड्रैकुला का रोल करें। उन्होंने कहा, ट्िवटर पर मैंने ढेर सारे प्रशंसकों के विचार प़ढे है। वे मुझमें और ड्रैकुला के रोल एडवर्ड में समानता देखते हैं।
