दीपिका ने मारी सीटी
दीपिका पादुकोण खुद को ल़डकों से कम नहीं समझतीं। वे हर काम करती हैं, जो ल़डके करते हैं। फिर चाहे सीटी बजाना ही क्यों न हो। दीपिका का यह अंदाज पिछले दिनों मुंबई में लफंगे परिंदे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा। दीपिका से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी ल़डके को छ़ेडा है? उन्होंने कहा, मैं क्यों बताऊं? फिर उन्होंने आव देखा न तावऔर जोरदार सीटी बजा दी। दीपिका के इस अंदाज पर पास ही बैठे नील नितिन मुकेश के गाल गुलाबी हो गए।आखिर दीपिका ने सीटी नील की तरफ देखकर जो बजाई थी।
