प्रियंका को नहीं भाती कैटरीना
कैटरीना कैफ की दिनबदिन ब़ढती लोकप्रियता और सफलता देशी गर्ल प्रियंका चोप़डा को नहीं सुहा रही है। यही कारण है कि उन्हें कैटरीना भी नहीं सुहा रही है। आजकल यदि कोई प्रियंका के सामने कैटरीना की जरा भी तारीफ कर देता है, तो वे बौखला जाती हैं। उसके बाद या तो बातचीत का विषय बदल दिया जाता है या फिर वह पार्टी ही भंग हो जाती है।
प्रियंका को कैटरीना इतना ज्यादा खटकने लगी हैं कि उन्होंने तय कर लिया है कि वे कैटरीना के साथ किसी फिल्म में काम नहीं करेंगी। उनके इस फैसले का पहला असर सृष्टि आर्या पर प़डता नजर आ रहा है, जो उन्हें और कैटरीना को लेकर हॉलीवुड फिल्म ब्राइड वार्स का हिंदी रिमेक बनाने जा रही थीं।
सृष्टि ने प्रियंका को कैटरीना के साथ काम करने के लिए मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे अपने फैसले से हिली नहीं। प्रियंका ने यहां तक कह दिया कि यदि कैटरीना उनकी फिल्म में होंगी, तो वे उनकी फिल्म में काम नहीं करेंगी। बेचारी सृष्टि, अब मुश्किल में फंस गयी हैं, क्योंकि वे दोनों अभिनेत्रियों को अपनी फिल्म में चाहती हैं। बताया जाता है कि जबसे कैटरीना ने करण जौहर के होम प्रोडक्शन की फिल्म दोस्ताना२ में प्रियंका को रिप्लेस किया है, तभी से प्रियंका उन्हें अपना दुश्मन मान बैठी हैं। उधर दस हिट फिल्मों की अभिनेत्री कैटरीना भी प्रियंंका के साथ काम करने के लिए लालायित नहीं हैं। वे प्रियंका को अपनी दुश्मन नहीं, तो ग़ाढा दोस्त भी नहीं मानतीं। पिछले दिनों एक साक्षात्कार में जब कैटरीना से प्रियंका के बारे में पूछा गया, तो उनके चेहरे के भाव बदल गए। उन्होंने कहा कि प्रियंका से अब तक मेरी एकदो मुलाकात ही हुई है। खैर,प्रियंका और कैटरीना के बीच यह पल तो आना ही था। दोनों इस वक्त हिंदी फिल्मों की टॉप अभिनेत्री हैं और फिल्म इंडस्ट्री में चोटी की दो अभिनेत्रियों में कब जमी है!
