सलमान के साथ हुई सोनाक्षी की बॉलीवुड में एंट्री
बॉलीवुड के फिल्म अभिनेता सलमान खान का एक अपना ही अलग स्टाइल है। सलमान का यही स्टाइल फिल्म ‘दबंग’ में देखने को मिलेगा। लेकिन क्या आप जानते है ‘दंबग’ की दुुल्हनिया कौन है। सलमान की ज्यादातर फिल्मों की तरह उनकी इस फिल्म की हिरोइन भी नई ही है। लगता है कि सलमान खान न्यूकमर्स के मसीहा है। तभी तो हर नई हिरोइन के साथ कोई काम करे या न करे पर सलमान उसको जरूर लॉंच करते हैं। इस फिल्म में उनके ऑॅपोजिट सोनाक्षी सिन्हा दिखायी देगी। सोनाक्षी मशहूर अभिनेत्रा शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी है और सलमान के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही है।
