अपना रोल पसंद आने पर की फिल्म साइन : इमरान
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और इमरान हाशमी पहली बार फिल्म ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में एक साथ काम कर रहे हैं । और इसके साथ ही अभिनेत्री कंगना राणावत भी पहली बार अजय देवगन के साथ काम कर रही हैं ।
कंगना राणावत को एक इंसान और अभिनेता के रूप में अजय देवगन ने काफी प्रभावित किया है और वह ज्यादा से ज्यादा फिल्म अजय के साथ करना चाहती हैं ।
अजय देवगन उन लोगों में से है, जो सेट पर शूटिंग के दौरान खूब धमाल मचाते हैं । अपने साथियों को परेशान करने के वे नए नए तरीके ढ़ूंढते रहते हैं, लेकिन वंस अपॉन ए टाइम मुंबई की शूटिंग के दौरान अजय बिल्कुल खामोश रहते थे। शायद वे अपनी भूमिका में इतने डूबे हुए थे कि फिजूल की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहते थे । इस फिल्म में इमरान हाशमी भी हैं , जो कहते हैं कि यदि अजय देवगन फिल्म में हो तो ज्यादातर सामने वाले अभिनेता का रोल दब सा जाता है, लेकिन इमरान हाशमी का कहना है कि उनका इस फिल्म में एक दमदार रोल है, जो अजय देवगन के रोल के बराबर है।
जब इमरान हाशमी यह फिल्म साइन कर रहे थे, तो कुछ खास लोगों ने इमरान से कहा था कि अजय के साथ काम करना ब़डा रिस्क हो सकता है, क्योंकि वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं और फिल्म के निर्देशक मिलन लुथरिया, अजय के अच्छे दोस्त भी हैं । लेकिन इमरान ने यह सभी ना देखकर फिल्म में अपना रोल पसंद आने पर फिल्म को साइन किया। बॉलीवुड में चर्चा चल रही हैं कि इमरान का रोल अजय के बराबर नहीं है और एक्टिंग में अजय भारी प़डे हैं । यही कारण है कि जवाब में इमरान को स्पष्टीकरण देना प़ड रहा है।
