सलमान के साथ कंगना
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत को आखिरकार एक स्टार खान के साथ काम करने का मौका मिल ही गया है। खबर है कि कंगना को सलमान खान के साथ एक फिल्म में हीरोइन का रोल मिल गया है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है, लेकिन इसका निर्देशन महेश मांजरेकर करेंगे । कहा जा रहा है कि यह फिल्म थ़ोडी कॉमेडी और बहुत सी यथार्थवादी होगी । सूत्रों के अनुसार, फिल्म की नायिका के लिए मांजरेकर और सलमान दोनों ही कोई ऐसी अभिनेत्री चाहते थे, जो मर्मस्पर्शी अभिनय भी कर सके और ग्लैमरस भी दिखे । वो लम्हे और फैशन जैसी फिल्मों में कंगना का काम इस कसौटी पर खरा उतरता है, इसलिए कंगना को साइन किया गया है।
