ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

जैसा किरदार वैसी मैं : अमृता

Swatantra Vaartha  Fri, 30 Jul 2010, IST

जैसा किरदार वैसी मैं : अमृता

दर्शक अमृता राव को परंपराआं को पूजने वाली देसी गर्ल के किरदार में याद रखें या खुले आकाश में उ़डने वाली बिंदास बाला के रोल में अपने दिल में जगह दें, लेकिन यह २९ वर्षीय अभिनेत्री अपनी सिनेमाई छवि को लेकर किसी असमंजस में नहीं है।

उनका मानना हैं कि वह अलगअलग रंगों के किरदारों को पूरी शिद्दत से निभाती आयी हैं, जो असल में आम भारतीय ल़डकी के अलगअलग अवतारों की ही नुमाइंदगी हैं।

अमृता ने कहा, ‘मैंने अभिनय का कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया। मुझे फिल्मों में अब तक जिस तरह के रोल मिले, मैंने उन्हें पूरी शिद्दत से निभाया। अगर बतौर अभिनेत्री मैं अपने किरदार पर भरोसा नहीं करूंगी तो भला दर्शक कैसे करेंगे।’ उन्होंने कहा कि उन्हें नकारात्मक भूमिका वाली या मानसिक तनाव से जूझ रही ल़डकी के किरदार की पेशकश की जाए, तो वह इसे चुनने से भी परहेज नहीं करेंगी।

अमृता का मानना है कि अभिनय की बहुमुखी क्षमता को किरदार के भारतीय या पाश्चात्य दायरों में सीमित नहीं किया जा सकता। वह निहायत पेशेवर अंदाज में कहती हैं कि उन्हें फिल्मी किरदार के जिस सांचे में ढाला जाएगा, वह बतौर अभिनेत्री वैसी नजर आएंगी। उन्होंने कहा, फिल्म इश्कविश्क हो या वेलकम टू सज्जनपुर या विवाह, मैं इन फिल्मों में आम भारतीय ल़डकी ही थी। लेकिन हर बार अलगअलग अवतार में पर्दे पर नजर आयी थी ।

अमृता खुद बताती हैं कि फिल्म शॉर्टकट को लेकर उन पर सवाल उठाते हुए कहा गया कि उन्हें कामयाबी के लिए बिंदास अवतार लेना प़डा । मगर यह बात उन्हें मजेदार लगती है। बहरहाल, वह मानती हैं कि भारतीय दर्शकों के पास अब भी विकल्प कम हैं और फिल्मकारों को अक्सर उनके सामने वही परोसना प़डता है, जिसकी उन्हें आदत है। अमृता के मुताबिक वह राजश्री प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म लव यू मिस्टर कलाकार में एक नए किरदार में नजर आएंगी ।

आपकी राय