२९ अक्टूबर को विवाह रचाएंगे विवेक ओबेराय
भोपाल। बालीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय न्यूयार्क से फायनेंशियल मैनेजमेंट की प़ढाई कर लौटी प्रियंका अल्वा से २९ अक्टूबर को बेंगलूर में विवाह रचाएंगे।
फिल्मों से अब संन्यास ले चुके चरित्र अभिनेता तथा विवेक ओबेराय के पिता सुरेश ओबेराय ने कल शाम यहां एक रोजा इफ्तार पार्टी के दौरान संवाददाताआें को बताया, ‘विवेक की शादी २९ अक्टूबर को बेंगलूर में होगी और इस मौके पर १०८ गरीब कन्याआें का विवाह भी संपन्न कराएंगे।’ उन्होंने कहा कि विवेक की शादी, न्यूयार्क से फायनेंशियल मैनेजमेंट की प़ढाई कर लौटी प्रियंका अल्वा से हो रही है, जो दिवंगत जीवराज अल्वा की बेटी हैं।
उनका कर्नाटक की राजनीति में खासा नाम रहा है और वह राज्य सरकार में मंत्री भी थे। ओबेराय ने कहा कि विवाह के बाद प्रियंका की डिग्री विवेक के काम भी आएगी, क्योंकि विवेक का एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) है और प्रियंका एनजीओ के लिए ‘फंड रेजिंग’ का काम करती है। फिल्मों में अपनी दमदार आवाज और अदाकारी की बदौलत अलग पहचान बनाने वाले सुरेश ओबेराय ने विवेक और सलमान खान के बीच विवाद को लेकर पूछने पर कहा कि ‘तर्जुबा’ हर समस्या को सुलझा देता है और इसी तर्जुबे के बल पर उन्होंने सलमान और अपने बेटे के बीच विवाद को हल कराया है।
उन्होंने कहा, ‘शुरू में दोनों ओर से बयानों की झ़डी लगी हुई थी और यह लोग मीडिया की सुर्खियों में बने हुए थे। मैंने सलमान के पिता सलीम खान से बात की और विवेक से कहा, ‘सलीम साहब से मेरे बहुत पुराने ताल्लुकात है, लिहाजा इस विवाद को तुरंत खत्म करो’ और यही हुआ भी।’ बालीवुड की ३५० से अधिक फिल्मों में काम कर चुके ओबेराय ने पूछने पर थ़ोडी प़ीडा भरे अंदाज में कहा, ‘मुझे कोई अवार्ड नहीं देता।’ वह कहते हैं कि यह समझ नहीं आया कि आज तक उन्हें कोई अवार्ड क्यों नहीं दिया गया। उन्होंने बालीवुड के अलावा अंग्रेजी, फ्रेंच, जापानी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कहा, ‘बहरहाल मैं फिर भी खुश हूं।
