अब क्या होगा?
चर्चा है कि ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों बेहद परेशान हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि आने वाले दिन उनके लिए कैसे होंगे ? दरअसल, ऐश्वर्या की परेशानी की सबब हैं दो स्टार पुत्रियां। बात हो रही करीना कपूर और काजोल की।
लोग सोच रहे होंगे कि भला काजोल और करीना से ऐश क्यों परेशान होने लगी? सितंबर के पहले सप्ताह में ऐश की टक्कर हिन्दी फिल्मों की इन दो स्टार अभिनेत्रियों से होने वाली है। दरअसल, ऐश्वर्या और रजनीकांत अभिनीत फिल्म रोबोट और करीना काजोल की फिल्म वी आर फैमिली एक ही सप्ताह में रिलीज होना तय हुई हैं। अब ऐश की चिंता तो वाजिब ही है। करीना को तो वे संभाल लेतीं, पर काजोल का क्या करेंगी? काजोल तो आज भी दर्शकोंंंं की चहेती हैं। काजोल की फिल्मों के इंतजार में पलकपांवडे बिछाए रहने वाले दर्शकों के लिए तो वी आर फैमिली की रिलीज एक जश्न जैसा है। वैसे, ऐश की चिंता यहीं नहीं खत्म हो जाती। उनके पूर्व प्रेमी सलमान खान भी उनके लिए चुनौती हैं। सलमान की फिल्म दबंग ऐश की फिल्म के एक सप्ताह बाद ही सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी। ऐसे में ऐश का चिंतित होने की खबर चर्चा में आना जायज है, लेकिन एक सच यह भी है कि फिल्में सिर्फ स्टार कलाकारों से नहीं चलतीं, उनमें पसंद आने वाली कहानी और लोगों के दिल में उतरने वाली बात भी होनी चाहिए। इसलिए ऐश परेशान है। उनका मानना है कि फिल्म की सफलता के लिए रजनीकांत ही काफी हैं। फिर फिल्म में लोगों को रजनीकांत के अभिनय के साथ ही उनकी अदाएं भी तो देखने को मिलेंगी। ऐसे में भला किसी से ऐश का क्या डरना?
