ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

इंदिरा गांधी की भूमिका के लिए प्रियंका दावेदार

Swatantra Vaartha  Thu, 26 Aug 2010, IST

Priyanka contenders for the role of Indira Gandhiइंदिरा गांधी की भूमिका के लिए प्रियंका दावेदार

फिल्म राजनीति में कटरीना कैफ द्वारा सोनिया गांधी से प्रेरित लुक अपनाने के बाद अब खबर है कि प्रियंका चोप़डा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म में उनकी भूमिका निभा सकती हैं।भारतीय मूल के अमेरिकी फिल्मकार कृष्णा शाह की इस फिल्म में इंदिरा की भूमिका के लिए अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के इंकार के बाद प्रियंका को इसके लिए चुने जाने की चर्चाएं जोरों पर है।

लौह महिला के नाम से मशहूर इस भारतीय नेता के जीवन पर ब़डे बजट की फिल्म मदरः द इंदिरा गांधी स्टोरी दो भागों में बनेगी। कई भारतीय अभिनेत्रियों की तस्वीरें देखने के बाद शाह और उनकी टीम को लगा कि प्रियंका ही ऐसी अकेली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिन्हें मेकअप के जरिए इंदिरा गांधी जैसा दिखाया जा सकता है। उनका कहना है कि प्रियंका का चेहरा इंदिरा गांधी से मिलता है। शाह इस फिल्म के अन्य मुख्य किरदारों के लिए अल्बर्ट फिनेे, एमिली वाटसन, टॉम हैंक्स और टॉमी ली जोन्स जैसे कलाकारों से बात कर रहे हैं। फिल्म का पहला हिस्सा १९७१ तक के इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित होगा। दूसरा हिस्सा उनके बेटों राजीव और संजय के साथ उनके मांं के रिश्ते पर आधारित होगा।

आपकी राय