प्यार में अनलकी हैं दीपिका !
दीपिका पादुकोण अपने आपको मकर राशि का बताती हैं, जो प्यार में अपना सब कुछ कुर्बान करने को तैयार रहते हैं। मगर इन्हें प्यार में सामने वाले इंसान से वह प्यार नहीं मिल पाता, जिसकी उन्हें चाहत होती है और ऐसे लोग अक्सर प्यार में धोखा खा जाते हैं।
दीपिका की जिंदगी में रणबीर कपूर आए, जिनसे दीपिका ने तो बहुत प्यार किया, लेकिन रणबीर ने रिश्तों में वह गर्माहट नहीं दिखायी, जिसकी दीपिका को उम्मीद थी और उनका यह रिश्ता जल्द ही टूट गया।
वैसे दीपिका का कहना है कि रणबीर ही नहीं, अभी तक जितने भी मर्द उनकी जिंदगी में आए, वह धोखेबाज ही निकले। वैसे दीपिका का नाम आजकल सिद्धार्थ माल्या के साथ खूब ज़ोडा जा रहा है। ऐसे में हम तो दीपिका के लिए यही उम्मीद करते हैं कि इस बार उनकी जिदंगी में सच्चा प्यार करने वाले इंसान की कमी पूरी हो जाए।
