ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

तो इरफान होते चुलबुल पांडे

Swatantra Vaartha  Mon, 30 Aug 2010, IST

तो इरफान होते चुलबुल पांडे

सलमान खान इन दिनों दबंग के चुलबुल पांडे और रॉबिनहुड पांडे का संबोधन सुनकर भले ही खुश हों, लेकिन इरफान खान के मन में पछतावे की आग जल रही है। वजह यह कि यह रोल पहले उन्हें ऑफर हुआ था, लेकिन उस समय चुलबुल पांडे हंस़ोड और मजाकिया नहीं, बल्कि बेहद सीरियस किरदार था। दबंग के निर्देशक अभिनय कश्यप काफी समय तक इरफान के पीछे घूमते रहे, लेकिन वह स्लमडॉग मिलेनियर की सफलता के कारण सातवें आसमान पर थे। बाद में अभिनव की मुलाकात अरबाज खान से हुई और फैसला हुआ कि चुलबुल पांडे का रोल सलमान निभाएंगे। हां, इतना जरूर हुआ कि अभिनव ने फिर निर्माता की डिमांड के अनुसार चुलबुल पांडे के चरित्र को कॉमिक ढंग से ग़ढा।

आपकी राय