ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

लेडी नं १

Swatantra Vaartha  Thu, 2 Sep 2010, IST

लेडी नं १

वाह भाई , बीवी हो तो ऐसी । हम बात कर रहे हैं डुग्गू यानी ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन की, जो पिछले दिनों हुई एक पार्टी में शांतिदूत बन कर उभरीं। उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बीवी और खिल़ाडी अक्की यानी अक्षय कुमार की बीवी ट्‌िवंकल के बीच पैदा हो रहे गैप को कम कर दिया । यह गैप इन दोनों के बीच चल रही तनातनी के कारण था।

पिछले दिनों यह नजारा देखने को मिला अभिषेक कपूर की बर्थडे पार्टी में, जिसमें गौरी खान और ट्‌िवंकल खन्ना को मिलाने वाली मिसेज सुजैन (ऋतिक )रोशन की समझदारी की सभी मन ही मन दाद दे रहे थे । अभिषेक उर्फ गट्‌्‌टू की पार्टी के एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, खिल़ाडी कुमार की पत्नी ट्‌िवंकल एक कोने में अपनी दोस्त के साथ बैठी थीं । उनमें बॉबी देओल की पत्नी तान्या भी शामिल थीं, जबकि सूजी (सुजैन को उनके फ्रेंड्‌स यही कहते हैं) और गौरी डांस फ्लोर पर थीं । सुजैैन करीब एक साल से गौरी की गर्ल गैंग का हिस्सा हैं, इसके अलावा उनके पति भी एकदूसरे के दोस्त हैं, जबकि खिल़ाडी कुमार और किंग खान के बीच मनमुटाव जगजाहिर है और इस बात का ख्याल इन दोनों के दोस्त, फिल्ममेकर और दुुश्मन वगैरह भी रखते हैं । लेकिन इस पुरानी दुश्मनी के बीच अवतरण हुआ एक शांतिदूत का और वह कोई और नहीं, वे हैं मिसेज सुजैन (ऋतिक ) रोशन। ट्‌िवंकल की दोस्त सुजैन ने जब उन्हें कमरे के बाहर देखा, तो वे उन्हें लगभग खींचते हुए शाहरुख की बीवी गौरी के पास ले गयी। वैसे, गौरी और टीना दोनों ही उद्योगपति सनी दीवान की पत्नी अनु के काफी करीब हैं, फिर भी उन्होंने उनसे दूरी बनाए रखी। सूत्र बताते हैं, सुजैन ने खिल़ाडी और खान की बीवियों को मिलाने का पूरा जतन किया । शुरू में तो मिसेज खिल़ाडी और मिसेज खान के बीच गहरी चुप्पी छायी रही, लेकिन इस कहानी का आखिरी सीन यह था कि दोनों की बीवियां गर्मजोशी से आपस में बातें कर रही थीं। काफी बाद में अक्की की बीवी ट्‌िवंकल अपने फ्रेंड्‌स से मिलीं और तब वे चहक रही थीं और पार्टी को एंज्वॉय कर रही थीं । गौरी भावना (चंंकी पांडे की पत्नी ) पांडे के साथ सुबह चार बजे पार्टी से गयी। सूत्र कहते हैं, गौरी और ट्‌िवंकल के पतियों के बीच काफी समय से अनबन चली आ रही है । ये दोनों एक साथ कभी नहीं दिखते और इसका पालन इनकी पत्नियां भी करती हैं । इस पार्टी में अर्जुन रामपाल की पत्नी मेहर जेसिया भी मौजूद थीं ।

आपकी राय