ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

आ रही हैं मल्लिका

Swatantra Vaartha  Sat, 4 Sep 2010, IST

आ रही हैं मल्लिका

लगभग ड़ेढ साल से विदेश में रहने के बाद मल्लिका शेरावत इंडिया लौट रही हैं। मल्लिका के मुंबई आने की मुख्य वजह उनकी नई फिल्म ‘हिस्स’ है। विदेश में हिस्स को हॉट बनाने के बाद मल्लिका भारतीय बाजार में उस फिल्म को प्रमोट करेंगी।

पता चला है कि मुंबई लौटने के बाद वे हिस्स की प्रमोशन एक्टिविटी में जमकर हिस्सा लेंगी। वे मीडिया में हर जगह छा जाएंगी। इतना ही नहीं, मल्लिका कुछ हिन्दी फिल्में भी साइन करेंगी। उनमें इंद्र कुमार की ‘धमाल २’ और प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशन की एक फिल्म है। मल्लिका को दोनों फिल्मों की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी लगी है। अब इन फिल्मों को वे अपनी औपचारिक स्वीकृति देंगी। गौरतलब है कि प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशन की फिल्म में मल्लिका पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। खास बात यह है कि इस फिल्म में वेेेेेेे बिग बी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। मल्लिका बिग बी के साथ रोमांस करने की बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वे अभी से ट्‌िवटर पर अपने प्रशंसकों से इस बारे में बात कर रही हैं। गौरतलब है कि हिस्स फिल्म केे पोस्ट प्रोडक्शन वर्क के लिए वे लॉस एंजेलिस गयी थीं। यूएस फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से उन्हें इतना अच्छा रेस्पॉन्स मिला कि वे वहां फिल्में साइन करने लगीं और फिर उनकी शूटिंग में बिजी हो गयी, लेकिन मल्लिका अपनी ज़डों को नहीं भूलीं। वे हिन्दी फिल्मों के अपने प्रशंसकों को नहीं भूलीं। मल्लिका का कहना है कि वे भविष्य में हिन्दी और अंग्रेजी फिल्मों में काम करेंगी।

फिलहाल उन्होंने यह जानकारी नहीं दी है कि वे मुंबई में कितने दिन या कितने महीने रहेंगी। उम्मीद की जाती है कि मल्लिका के देश लौटने की खबर सुनकर उनके प्रशंसक जरूर खुश होंगे।

आपकी राय