खाइये और खिलाइये स्वादिष्ट व्यंजन
बाजरे के लजीज ढोकले
सामग्री: १ कटोरी बाजरे का आटा, १/२ कटोरी बेसन, १/२ कटोरी उ़डद दाल पिसी हुई, नमक स्वादानुसार, खाने का मीठा सोडा, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च १/२ चम्मच, हल्दी व लाल मिर्च पाउडर १ चम्मच, सौंफ पाउडर १ चम्मच, राई व तेल पर्याप्त, दही घोल के लिए।
विधिः दही को अच्छे से फेंट लें। उसमें बाजरे का आटा, बेसन व दाल (पिस कर) छानक र डालें। नमक डालकर ३४ घंटे के लिए ढंककर रख दें। फिर इसमें मीठा सोडा व बाकी सभी सामग्री को डालकर अच्छे से मिला लें।
अब कुकर के डिब्बे में तेल लगाकर इस घोल को डालें और टब में पानी डालकर इस डिब्बे को १५२० मिनट के लिए रख दें। भाप में पकने दें, जब पक जाएं तो निकाल लें। ठंडा होने पर पीस काट लें। ऊपर से राई का छौंक लगा दें, तैयार बाजरे के लजीज ढोकले हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व करें।
लजीज ब्रेड उपमा
सामग्रीः ८१० ब्रेड के स्लाइस (छोटेछोटे टुक़डे किए हुए), एक कप कटी प्याज, आधा कप बारीक कटा टमाटर, आधा चम्मच पिसी हरी मिर्च व अदरक का मसाला, २ छोटे चम्मच तेल, पाव चम्मच हल्दी, राईजीरा, नमक स्वाद के हिसाब से, चुटकी भर शक्कर, ३४ क़ढी पत्ता, हरा धनिया, नींबू व सेंव।
विधिः एक पैन में तेल गरम करके राईजीरा डालें। कुछ देर बाद हींग और हल्दी मिलाएं। इसमें प्याज और क़ढी पत्ता मिलाकर २३ मिनट तक हिलाएं।फिर इसमें हरी मिर्च और टमाटर मिलाकर और ५ मिनट तक फ्राय करें।
अब इसमें शक्कर, नमक और ब्रेड मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। याद रखें कि यह ब्रेड,प्याज और टमाटर के साथ अच्छे से मिल जाएं। ४५ मिनट और पकाएं, फिर हरा धनिया मिला दें। आपका लजीज ब्रेड उपमा तैयार है। सेंव और नींबू के साथ सर्व करें।
ग़ुडबाजरा का पुआ
सामग्री ः २ कटोरी बाजरे का आटा, २०० ग्राम ग़ुड (पानी में डालकर घोल बना लें), १/२ कटोरी गेंहू का आटा (पलेथन के लिए), १ ब़डा चम्मच कटे मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता), १/२चम्मच खसखस दाने, १ चम्मच कसा नारियल, देशी घी पर्याप्त।
विधिः गेंहू के आटे को छान लें, उसमें खसखस दाने धोकर डालें। बाकी मेवे व नारियल डालकर अच्छे से मिलाकर ग़ुड के पानी से इसे गूंथ लें। १०१५ मिनट के लिए ढंककर रख दें।
अब क़डाही में घी गर्म करें। आटे की छोटीछोटी लोई करके उसकी पूरियां बेलें व क़डाही में डालकर दोनों तरफ से कुरकुरा सेंक लें। गरमागरम ग़ुड बाजरा के पुए को ताजे दही के साथ सर्व करें।
बेक्ड पोटैटो वेजी
सामग्रीः आलू एक किलो ग्राम (सात मध्यम आकार के आलू जो अधिक मीठे न हों), जैतून का तेल एक चम्मच, लाल मिर्च दो चम्मच, आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच सूखे हुए ऑरगेनो, लहसुन पाउडर एक चौथाई चम्मच, जीरा एक चौथाई चम्मच, सूमक पावडर एक चौथाई चम्मच।
विधिः ओवन को पहले से ४५० डिग्री तापमान पर चला दें। आलू को धोकर छील लें और पतला व लंबा काट लें। बची हुई सामग्रियों को तेल के साथ मिला लें। बचे हुए आलू इसमें अच्छे से मिला लें। बेकिंग शीट की सिंगल लेयर में आलू फैला दें।
अब १५ से २० मिनट तक आलू को बेक करें जिससे ये सुनहरे भूरे रंग के दिखें। ओवन से हटाकर इसे मायोनीज के साथ परोसें।
इंडियन पिज्जा
सामग्री ः १ कप मोटा पीसा बेसन, अजवाइन १/२ छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर चुटकी भर, खाने का सोडा १ छोटा चम्मच, रिफाइंड ऑइल १ छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार। टॉपिंग सामग्री ः १ टमाटर (लंबाई में कटा), १ शिमला मिर्च (लंबाई में कटी), १ खीरा कक़डी कद्दूकस की हुई, १/२ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, चीज १ क्यूब, सॉस ३ ब़डे चम्मच।
विधिः पहले तो बेसन का ग़ाढा घोल तैयार कर लें। उसमें अजवाइन, नमक, तेल व हल्दी डाल दें। एक चम्मच पानी में सोडा घोलकर मिश्रण में मिला दें। गर्म नॉनस्टिक तवे पर एक चम्मच घोल डालें।
ऊपर टमाटर, खीरा और शिमला मिर्च फैला दें। आंच धीमी रखें व ऑइल डालें। बेस लाल होने लगे तब सावधानी से पलटें। एकदो मिनट तक सेंकें। फिर ऊपर से किसी हुई चीज बुरकें। ओवन में चीज पिघलने तक पकाएं। सॉस के साथ गर्मगर्म पिज्जा पेश करें।
