ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

गर्मियों में शर्बत और आइसक्रीम का लुत्फ उठाइये

Swatantra Vaartha  Wed, 21 Apr 2010, IST

गर्मियों में शर्बत और आइसक्रीम का लुत्फ उठाइये

अमिया का शर्बत

सामग्री ः कच्चे आम दो, पुदीना की लच्छी २, काला नमक डस्ट, जीरा डस्ट ११ चम्मच तथा सादा नमक स्वादानुसार।

विधिः कच्चे आम को आग पर पकाकर उसका छिलका छील लीजिए। उसके गूदे को पानी में डालकर अच्छी तरह मथ लें। इसके बाद पुदीना के पत्तों को भी पीसकर उसमें मिलाकर अच्छी तरह घोंट लीजिए। काला नमक डस्ट जीरा डस्ट भुना हुआ तथा नमक मिलाकर फिर से चला लीजिए। अब इसे फ्रिज में डालकर ठंडा करके सर्व कीजिए

पुदीना का शर्बत

सामग्री ः ५० ग्राम ताजे पुदीने की पत्तियां, ५०० ग्राम चीनी, दस बूंद गुलाबजल तथा उचित मात्रा में पानी।

विधिः पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह से पीसकर उसमें चीनी डालते हुए पानी में उच्छी तरह घोल लें। थ़ोडी देर उसे आंच पर च़ढाकर उबाल लें। ठंडा करने के लिये फ्रिज में रख दें। जब पूरा ठंडा हो जाये तो उसमें गुलाब जल मिलाकर पीजिये एवं पिलाइये।

अनन्नास का शर्बत

सामग्री ःआधा गिलास अनन्नास का रस, ५० ग्राम चीनी, एक गिलास पानी, एक ग्राम पोटेशियम मेटाबाई सल्फाइड, थ़ोडासा पीला रंग तथा इच्छानुसार इत्र।

विधिः चीनी में पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें। इसमें एक चम्मच दूध डालकर ५७ मिनट तक उबालें। चाशनी को आंच से उतारकर उसमें अनन्नास का रस, रंग तथा सुगंध डालकर घोल लें। उसमें सल्फाइड भी मिला दें। अब फिर गरम करके उतारकर फ्रिज में रखकर ठंडा करके पीजिए और पिलाइये।

जामुन का शरबत

सामग्री ः पके कालेकाले जामुन २५० ग्राम, चीनी या शुगर फ्री ५०० ग्राम, गुलाब एसेंस एक चम्मच तथा बारीक बर्फ एक कप।

विधिः सर्वप्रथम जामुन को दोतीन बार पानी से धोकर अच्छी तरह साफ कर लें। उसके बाद उसकी गुठली को निकाल कर गूदे को पानी के साथ अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें चीनी, गुलाब एसेंस डालकर अच्छी तरह मिक्स करके छान लें। इसके बाद इसमें बर्फ डालकर सर्व करें। मधुमेह ग्रस्त राेेगी चीनी के स्थान पर शुगर फ्री डालकर इस्तेमाल करें तो यह शरबत औषधि का काम भी करता है।

टमाटर का शर्बत

सामग्री ः पके लाल टमाटर २५० ग्राम, गुलाब की पंखु़डयां ५० ग्राम, काला नमक, भुना जीरा पाउडर तथा नमक स्वाद के अनुसार पानी दो गिलास।

विधिः टमाटर को अच्छी तरह धोकर उसका रस निकाल लें। उसमें गुलाब की पंखु़डयों को पीसकर मिला दें। अब जीरा डस्ट व नमक डालकर पानी मिला दें। अच्छी तरह मिक्स करने के बाद उसे चाय छलनी या पतले कप़डे से छान लें।

अब इसमें बर्फ का टुक़डा डालकर या फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें। इसे गिलास में रखकर परोसें। यह लाजवाब शरबत सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

आम की आइसक्रीम

सामग्री ः २५० ग्राम आम का गूदा, आधा लीटर दूध, आधा कप चीनी, एक ब़डा चम्मच कस्टर्ड पाउडर, एक चम्मच मैंगो एसेंंस, एकदो बूंद खाने वाला गुलाबी रंग।

विधिः आधा कप ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर तथा मैंगो एसेंस मिलाकर एक तरफ रख लें। बाकी दूध को कुछ देर पकाकर ग़ाढा करें। एक बरतन में चीनी, ग़ाढा दूध तथा कस्टर्ड का घोल थ़ोडाथ़ोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण को पुनः धीमी आंंच पर बराबर चलाते हुए पका लेंंं। ठंडा होने पर फ्रीजर में जमने के लिए इच्छानुसार सांचे में डाल दें। सांचे या ट्रे को बटर पेपर से ढक दें।

आइसक्रीम में आम के गूदे को अलग से खूब फेंटे और चौथाई आइसक्रीम में आम का गूदा मिला दें। अब गुलाबी रंग मिलाकर बाकी आइसक्रीम को फिर से ट्रे में भरकर रखें। गूदा मिली आइसक्रीम भी जमने के लिए अलग से रख दें। जब सारी आइसक्रीम जम जाये तो पेश करने से पहले केक को बीच में से काटकर दो गोल टुक़डे करें।

आपकी राय