ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

कैसे करें रसोई के उपकरणों की देखभाल

Swatantra Vaartha  Thu, 27 May 2010, IST

कैसे करें रसोई के उपकरणों की देखभाल

मिक्सर और फूड प्रोसेसर

* एक जमाना था जब मिक्सर ने बाजार में क्रांति ला दी थी। इससे महिलाआें का घंटों का काम मिनटों में हो जाता है। मिक्सर ने खासतौर पर मसाला पीसने के काम को आसान कर दिया।

* फिर आए फूड प्रोसेसर। यह भी रसोई के लिए कम चमकत्कार नहीं था। फूड प्रोसेसर मिक्सी का ही आधुनिक रूप है, लेकिन यह ज्यादा उपयोगी है।

* इस्तेमाल से पहले साथ आयी पुस्तिका में दिए गए निर्देश को ध्यान से प़ढें।

* फूड प्रोसेसर में आप सब्जी काट सकती हैं, आटा गूंथ सकती है। यदि फटाफट गाजर का हलवा तैयार करना हो, तो फूड प्रोसेसर आपको गाजर कद्दूकस करने की परेशानी से भी बचा लेगा।

* आटा गूंधने के लिए वीपर चलाएं। इससे मोटर पर लोड कम प़डेगाऔर ब्लेड आसानी से घूमेगा।

* इस्तेमाल के बाद मिक्सर या प्रोसेसर तुरंत धोकर रखें। इन्हें साफ करने के लिए अच्छा लिक्क़िड सोप या कोई भी बर्तन धोने वाला साबुन इस्तेमाल करें। ब्लेड में चिपके अन्न के कण मशीन की स्मूथनेस पर असर डालते हैं।

* मिक्सी की मोटर में पानी ना जाए, इस पर ध्यान दें।

* जूस निकालने के बाद प्रोसेसर का जार तुरंत धोए, क्योंकि मीठा रस ब्लेड को जाम कर सकता है।

* मिक्सर में बहुत क़डी चीजें या ब़डेब़डे टुक़डे ना पीसें।

* मिक्सर चलाने से पहले देख लें,ढक्कन टाइट लगा हो, वरना सारी सामग्री मिक्सी चालू होने पर बाहर फैल जाएगी।

* मिक्सर की मोटर को हल्के गीले कप़डे से साफ करें।

* सूखा मसाला पीसने वाला जार अलग रखें।

* जार में ज्यादा सामग्री डाल देने से ब्लेड ठीक से नहीं घूम पाता। इससे मशीने की क्षमता पर असर प़डता है।

इलेक्ट्रिक चिमनी

* लक़डी के चूल्हे वाले जमाने में धुआं बाहर निकलने के लिए चिमनी का प्रयोग किया जाता था। फिर धुआं और छौंक लगाने पर उ़डने वाले तेल को बाहर करने के लिए एग्जॉस्ट फैन आ गए।

* नए जमाने में एग्जॉस्ट को इलेक्ट्रिक चिमनी ने पीछे धकेल दिया है।

* त़डके का धुआं, मसाले की गंध और किचन कैबिनेट पर जमने वाली चिपचिपाहट से इलेक्ट्रिक चिमनी पूरी तरह छुटकारा दिला देती है।

* चिमनी के मुंह पर स्टील की जाली होती है, जिसे निकालना आसान होता है। महीने में एक बार इसे निकाल कर साफ करना चाहिए। गुनगुने पानी में सर्फ डालकर नायलॉन ब्रश से इसे साफ करें।

* चिमनी में फिल्टर्स लगे होते हैं। ये फिल्टर ही चिकनाई वाला धुआं सोखते हैं। हर तीसरेचौथे महीने में इन्हें बदलने की जरूरत होती है।

* चिमनी का बाहरी कवर स्टील का होता है। साबुन के पानी से इसे भी आसानी से साफ किया जा सकता है।

* छत पर इसका आउटलेट कहां होगा इसका ख्याल रखें।

* कोई भी समस्या आने पर अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें।

आपकी राय