ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

‘अदुर्स’ को तेलंगाना में प्रदर्शित नहीं होने देगी जेएसी

Swatantra Vaartha  Tue, 9 Feb 2010, IST

adrus film telengana no release jac‘अदुर्स’ को तेलंगाना में प्रदर्शित नहीं होने देगी जेएसी

हैदराबाद। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकर्ताआें ने आज तेलंगाना के कई जिलों में जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘अदुर्स’ के प्रदर्शन को बाधित किया। प्रदर्शनकारी फिल्म के निर्माता कोडाली नानी के कथित तेलंगाना विरोधी बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

बताया जाता है कि तेलंगाना जेएसी ने ही फिल्म का प्रदर्शन रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों को बुलाया था। जेएसी ने समर्थकों से कहा है कि वे तेलंगाना क्षेत्र में कहीं भी ‘अदुर्स’ फिल्म को प्रदर्शित न होने दें।

तेलंगाना जेएसी के संयोजक प्रोकोदंडराम ने कहा कि कोडाली नानी के बयान मेें क्षेत्रवाद तथा कठोरता झलकती है। कोदंडराम आज एमएलए क्वाटर्स में आयोजित जेएसी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जेएसी ने कुछ नेताआें तथा जूनियर एनटीआर के अनुरोध के बाद फिल्म के प्रदर्शन की इजाजत दी थी, लेकिन नानी ने तेलंगाना की गरीब जनता का अपमान किया है, जिन्होंने फिल्म के प्रदर्शन की इजाजत देकर उनके प्रति सम्मान व मानवीयता का परिचय दिया था।

प्रोकोदंडराम ने कहा कि नानी अपने धन का अभिमान दिखाते हुए तेलंगाना के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेएसी ने अपने कार्यकर्ताआें से फिल्म को तेलंगाना क्षेत्र में कही भी प्रदर्शित न होने देने को कहा है।

टीआरएस के वरिष्ठ नेता टीहरीश राव ने कहा है किजब तक नानी अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते, तब तक उनकी फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने दिया जायेगा।

नानी का मानसिक संतुलन बिग़ड गया है : यास्की

कोडाली नानी की टिप्पणी पर क़डी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस सांसद मधु यास्की ग़ौड ने कहा कि नानी का मानसिक संतुलन बिग़ड गया है। उन्होंने कहा कि नानी को तुरंत अपना बयान वापस लेना चाहिए, क्योंकि इससे तेलंगाना की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं। यास्की ने चेतावनी दी कि यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना प़डेगा।

यास्की ने कहा कि तेलंगाना जेएसी में फूट प़ड गयी हैै। उन्होंने आरोप लगाया कि जेएसी में फूट पैदा करने वाले समिति की गतिविधियों की जानकारी सीमांध्र के नेताआें तक पहुंचाकर तेलंगाना आंदोलन को कमजोर बनाने की साजिश रच रहे हैं।

आपकी राय