विधानसभा के वरिष्ठ अधिकारी के ठिकानों पर छापे
हैदराबाद। आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज राज्य विधानसभा में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत कोनेटी गोपाल कृष्णा रेड्डी के मकान पर छापा मारकर लगभग ३० कऱोड रुपये मूल्य की परिसंपत्तियों का पता लगाया।
नगर के येल्लारेड्डीग़ुडा के नागार्जुन नगर कॉलोनी स्थित साईपादा अपार्टमेंट में रहने वाले गोपालकृष्णा के फ्लैट पर मारे गये छापे में १२८ लाख रुपये की नकदी, २० किलो सोने के आभूषण, २० किलो चांदी के आभूषण तथा राज्य के विभिन्न जिलों में ३२ प्लाटों के दस्तावेज, दो बैंक लॉकर, १३ बैंक खाते, कृष्णा जिले में १६ एक़ड कृषि भूमि से संबंधित कागजात, नगर के बंजाराहिल्स में निर्माणाधीन एक चार मंजिला भवन से संबंधित दस्तावेज, विदेशी मुद्रा तथा एक एसेंट कार बरामद की गयी। आज त़डके शुरू हुए ये छापे देर रात तक जारी थे।
गोपालकृष्णा के नगर स्थित मकान के साथ उसके पैतृक गांव नेल्लूर व तिरुपति में भी उसके रिश्तेदारों के मकानों पर छापे मारेगये। नगर में मारे गये इन छापों में बरामद संपत्ति की कीमत १६ कऱोड रुपये बतायी जा रही है, लेकिन इसकी बाजार कीमत ३० कऱोड रुपये से अधिक मानी जा रही है। अब तक बरामद की गयी संपत्तियां गोपालकृष्णा, उसकी पत्नी व बच्चों के नाम पर हैं, जबकि कुछ अन्य बेनामी संपत्तियों के सार्वजनिक होने की भी संभावना है। एसीबी अधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति से गोपालकृष्णा के चैंबर की तलाशी भी ली। इसके अलावा गोपालकृष्णा के एर्रामंजिल स्थित सरकारी आवास पर भी छापा मारा गया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि पिछले दो वषा] में पहली बार किसी अधिकारी के पास इतने ब़डे पैमाने पर अवैध संपत्ति बरामद हुई है। वर्ष १९७८ में विधानसभा में टाइपिस्ट के रूप में नियुक्त होने वाले गोपालकृष्णा विभिन्न चरणों में पदोन्नति पाकर विधानसभा के विशेष सचिव के रूप में नियुक्त हुए। विधानसभा में महत्वपूर्ण अधिकारी के नाम से जाने जाने वाले गोपालकृष्णा पर हाल ही में विधायकों व विधान परिषद सदस्यों को प्लाटों के वितरण के लिए गठित परिषद के मामले में ब़डे पैमाने पर ग़डब़डी करने के आरोप लगे थे। गोपालकृष्णा कुछ विधायकों के वेतन, पेंशन आदि मामलों को भी देख रहे हैं।
आज के इन छापाेें में एसीबी की अतिरिक्त निदेशक शिखा गोयल, संयुक्त निदेशक अतुल सब्बरवाल व अन्य अधिकारी शामिल थे।
