ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

दिल्ली में हवाई अड्डे पर चाकू के साथ पक़डा गया अमेरिकी नागरिक

Swatantra Vaartha  Fri, 12 Feb 2010, IST

दिल्ली में हवाई अड्डे पर चाकू के साथ पक़डा गया अमेरिकी नागरिक

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक अमेरिकी नागरिक के हैंड बैग से चाकू बरामद होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उससे की गई पूछताछ में अब तक किसी आतंकवादी गतिविधि से उसका संबंध होने का पता नहीं चला है। ईसाई से धर्मांतरण करके इस्लाम कबूलने वाले केनसिंगटन कारमाइकल के पास भारत, पाकिस्तान और बंगलादेश का पर्यटक वीजा है और वह पाकिस्तान से यहां आया है। उसे कल रात कतर जाने वाली उ़डान में सवार होने से ठीक पहले गिरफ्तार किया गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चाकू को एक हर्बल पौधे ‘शिलाजीत’ में छिपाकर रखा गया था और इसे सीआईएसएफ ने कारमाइकल के हैंड बैग से बरामद किया। हथियार की श्रेणी में विचार किए जाने की दृष्टि से चाकू काफी छोटा था। सीआईएसएफ के डीआईजी उदयन बनर्जी ने कहा कि उन्होंने कारमाइकल को दिल्ली पुलिस को सौंपने का फैसला किया। कारमाइकल ने पहले इस बात खंडन किया था कि वह कोई तेज धार वाली वस्तु रखे हुए है। जांच से ज़ुडे सूत्रों ने बताया कि अब तक ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है, जो कारमाइकल का संबंध किसी आतंकवादी गतिविधि से ज़ोड सके और उसे रिहा कर दिए जाने की संभावना काफी अधिक है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि उससे पूछताछ पूरी होने के बाद ही उसकी रिहाई के बारे में पुष्टि हो सकती है। उन्होंने कहा कि कारमाइकल की यह दूसरी भारत यात्रा है। उसने पहली बार पिछले साल अक्टूबर में भारत की यात्रा की थी और इस बीच में उसने बंगलादेश की भी यात्रा की। कारमाइकल को नरेला स्थित लमपुर हिरासत केंद्र में रखा गया है, जहां खुफिया एजेंसियों और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।

आपकी राय