ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

तेलंगाना मुद्द (क कुछ योजनाआ का खाका तैयार किया

Swatantra Vaartha  Sun, 14 Feb 2010, IST

telengana topic तेलंगाना मुद्द (क कुछ योजनाआ का खाका तैयार किया

नई दिल्ली। तेलंगाना मुद्दे को लेकर गठित उच्चस्तरीय समिति की आज हुई पहली बैठक में कुछ निश्चित योजनाआें का खाका खींचा गया। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीएन श्रीकृष्णा की अगुवाई वाली समिति के सदस्य जल्द ही हैदराबाद का दौरा कर सभी संबंधित पक्षों से विचारविमर्श करेंगे।

श्रीकृष्णा ने समिति की तीन घंटे तक चली बैठक के बाद संवाददाताआें से कहा, ‘हमने कुछ निश्चित योजनाआें का खाका तैयार किया है। हमारा समाज के सभी वगा] से जल्दसेजल्द संपर्क बनाने का इरादा है।’

उन्होंने कहा, ‘हम सभी पक्षों के विचारों पर गौर करेंगे। हम प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न स्तर के लोगों से मुलाकात करेंगे।’ श्रीकृष्णा ने कहा कि समिति कोशिश करके यह तय करेगी कि इस मामले पर क्या किया जा सकता है, ताकि राज्य में हिंसा और आपसी झग़डे के बगैर सभी लोग खुश रह सकें तथा पूरे राज्य में शांति और खुशहाली हो।

समिति के सदस्यसचिव वीकेदुग्गल ने कहा कि समिति की अगली बैठक अब २५ फरवरी को होगी। तेलंगाना मुद्दे पर जारी विरोध के बारे में पूछने पर श्रीकृष्णा ने कहा, ‘मुझे विरोध की चिंता नहीं है। हम अपना काम करेंगे और रिपोर्ट सौंपेंगे, ताकि सरकार इस मामले पर कोई फैसला ले सके।’ यह पूछने पर कि क्या इस समिति की नियति भी बाबरी विध्वंस मामले के सिलसिले में गठित लिब्रहान आयोग की ही तरह होगी, जिसका कार्यकाल अनेक बार ब़ढाया गया है, श्रीकृष्णा ने कहा कि उन्होंने अनेक समितियों की अगुवाई की है, जिन्होंने निर्धारित अवधि के सिर्फ दोतिहाई वक्त में ही अपना काम पूरा किया है। उन्होंने कहा, ‘आप चाहें, तो संबंधित दस्तावेज निकलवाकर देख सकते हैं।’

पूर्व गृह सचिव दुग्गल ने कहा कि हालांकि समिति नई दिल्ली से अपनी गतिविधियां चलाएगी, लेकिन जरूरत प़डने पर उसकेसदस्य हैदराबाद तथा आंध्र प्रदेश के अन्य हिस्सों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘समिति दिल्ली तथा हैदराबाद के समाचारपत्रों में जनसूचना प्रकाशित करवाएगी। सभी इच्छुक समूह, लोग, संगठन और व्यावसायिक संगठन हमें अपने विचार और ज्ञापन भेज सकते हैं। हम उनका परीक्षण करके आगामी ३१ दिसंबर तक सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे।’ समिति की बैठक के स्थल विज्ञान भवन के बाहर पुलिस का क़डा पहरा था। कुछ छात्राआें समेत सात विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि केंद्र ने पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के लिये कदम उठाने की घोषणा के करीब दो महीने बाद गत तीन फरवरी को श्रीकृष्णा समिति का गठन किया था

आपकी राय