ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

क्या शाहरुख के सुरक्षाकर्मी हैं चव्हाण ?

Swatantra Vaartha  Sun, 14 Feb 2010, IST

why, sharuk khan securiety, chavanक्या शाहरुख के सुरक्षाकर्मी हैं चव्हाण ?

मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म ‘माय नेम इज खान’ के निर्बाध प्रदर्शन के चलते बैकफुट पर आई शिवसेना के प्रमुख बाल ठाकरे ने एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर प्रहार किया है।

ठाकरे ने चव्हाण को शाहरुख का ‘सुरक्षाकर्मी’ बताते हुए प्रदेश पुलिस को अभिनेता का ‘दास’ बताया है। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में ठाकरे ने कहा है ‘चव्हाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं या शाहरुख खान के सुरक्षाकर्मी? अगर वह शाहरुख खान के सुरक्षाकर्मी हैं, तो उन्हें शाहरुख के बंगले ‘मन्नत’ के बाहर सुरक्षाकर्मी की वेशभूष पहन कर ख़डे हो जाना चाहिए और आतेजाते को सलाम करना चाहिए।’

ठाकरे ने चव्हाण की पाकिस्तान प्रेमी शाहरुख का साथ देने पर आलोचना करते हुए कहा, ‘चव्हाण पिछले सातआठ दिनों से इसके अलावा क्या कर रहे हैं।’ ठाकरे के चव्हाण के खिलाफ यह क़डे वक्तव्य ऐसे समय में आए हैं, जब मुंबई निवासियों ने ‘माय नेम इज खान’ के मामले में ठाकरे की चेतावनी को सिरे से खारिज कर दिया है। शिवसेना ने मांग की थी कि शाहरुख को आईपीएल में पाकिस्तानी खिला़डयों का पक्ष लेने पर माफी मांगनी चाहिए। शिवसेना को पिछले सप्ताह राहुल गांधी के मामले में भी नीचा देखना प़डा था। शिवसैनिक राहुल की यात्रा का विरोध कर रहे थे, लेकिन राहुल ने लोकल ट्रेन में सफर करके लोगों को आश्चर्य में डाल दिया था।

ठाकरे ने भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती और प्रदर्शन के दौरान शिवसैनिकों की गिरफ्तारी के संदर्भ में कहा कि पूरे पुलिस बल को शाहरुख के ‘दास और घरेलू नौकर’ के तौर पर उपयोग किया गया। शिवसेना प्रमुख ने कहा लगता है अब ‘कसाब और उसके नौ मृत साथियों का स्मारक बनाना और पुलिसकर्मियों को उसे सलाम करने को कहना ही एकमात्र चीज बची है।

’ ठाकरे ने कल चव्हाण पर ‘वोट बैंक की राजनीति के सामने झुकने’ का आरोप लगाया था। ठाकरे ने कहा था ‘उन्होंने हजारों शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया और उन्हें तब तक पीटते हुए जेल में डाल दिया, जब तक खून नहीं बहने लगा और जेल में जगह नहीं बची। मुख्यमंत्री एक खान के लिए कितने कमजोर और मजबूर हो गये हैं।

आपकी राय