पुणे में जर्मन बेकरी में विस्फोट, 12 मरे
पुणे। पुणे के कोरेगांव पार्क स्थित एक मशहूर बेकरी में आज शाम हुए विस्फोट में कमसेकम 12 लोगों की मौत हो गयी। इस घटना में कुछ विदेशी नागरिकों समेत 29 लोग घायल भी हुए हैं। यह विस्फोट जर्मन बेकरी में हुआ। घटनास्थल के पास में ही ओशो आश्रम भी है, जहां ब़डी संख्या में विदेशी नागरिक आते हैं। विस्फोट की प्रकृति का पता लगाने के लिये आतंकवाद रोधी दल और बम निरोधक दस्ते घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
