आज बजट पेश करेंगे रोशय्या
हैदराबाद। देश के इतिहात में किसी राज्य के वित्तमंत्री के रूप में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने वाले डॉकेरोशय्या पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में कल दोपहर १२१० बजे बजट पेश करेंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले राज्य में दो मुख्यमंत्री वित्त मंत्रालय संभालते हुए विधानसभा में बजट पेश कर चुके हैं। कासु ब्रह्मानंद रेड्डी ने मुख्यमंत्री के रूप में तीन बार बजट पेश किया था। इस तरह रोशय्या ऐसे तीसरे मुख्यमंत्री होंगे, जो कल बजट पेश करेंगे। विशेष बात यह है कि वित्त मंत्रालय संभालने वालों में अधिकतर नेता मुख्यमंत्री बने हैं। इनमें डॉ मर्री चेन्ना रेड्डी, विजय भास्कर रेड्डी, नादेंड्ला भास्कर राव व नारा चंद्रबाबू नायुडू शामिल हैं। रोशय्या ने पहली बार वर्ष १९९०९१ में बजट पेश किया था और इस बार वे १३वां बजट पेश करने जा रहे हैं। देश में सबसे अधिक बार बजट पेश करने का श्रेय रोशय्या को जाता है।
रोशय्या लगातार तीसरी बार एक लाख कऱोड से अधिक का बजट पेश करने जा रहे हैं। इस बार वे एक लाख १० हजार कऱोड रुपये का बजट पेश करेंगे। इनमें योजनागत खर्च ४० हजार कऱोड तथा गैर योजनागत खर्च लगभग ७० हजार कऱोड रुपये तक रहने की संभावना है। वित्त वर्ष २००८०८ तक राज्य की आयप्रतिवर्ष औसतन १९ प्रतिशत वृद्घि हुई है, परंतु वित्त वर्ष २००८०९ में अचानक यह गिरकर १० फीसदी तक पहुंच गयी है। राज्य का मौजूदा कर्ज १२५ लाख कऱोड है, जिसके मुताबिक प्रति व्यक्ति ऋण १६,६२१ रुपये है।
