छात्रों के विस घेराव के मद्देनजर क़डे सुरक्षा प्रबंध
हैदराबाद। उस्मानिया विश्वविद्यालय विद्यार्थी संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के आह्वान पर कल शनिवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के मद्देनजर सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये हैं। विद्यार्थी जेएसी के इस विरोध प्रदर्शन को तेलंगाना राजनीतिक संयुक्त कार्रवाइ समिति (जेएसी) ने भी समर्थन दिया है।
इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए नगरद्वय व सीमावर्ती क्षेत्रों में ब़डे पैमाने पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। गौरतलब है कि इस घेराव कार्यक्रम को सरकार की अनुमति प्राप्त नहीं है। इस घेराव से कानूनव्यवस्था की समस्या पैदा होने के खतरे की आशंका जताते हुए पुलिस ने अनुमति देने से इंकार कर दिया है। कल होने वाले इस कार्यक्रम में हिंसक घटनाएं घटने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए हैं। नगरद्वय सहित सीमावर्ती क्षेत्रों व तेलंगाना के सभी जिलों में ब़डे पैमाने पर पुलिसबलों को तैनात किया गया है। हैदराबाद व साइबराबाद कमिश्नरेटों की परिधि में पांच हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी उतारे गये हैं। घेराव के दौरान सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं करने के लिए कमर कस चुकी सरकार ने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सशस्त्र बलों को तैनात किया है।
पुलिस ने आज नगर से ज़ुडने वाली सभी स़डकों को अपनी निगरानी में ले लिया। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों के सभी मागा] पर भी निगरानी क़डी करते हुए जगहजगह चेकपोस्ट बनाये गये हैं। नगर व साइराबाद की परिधि में पहले से धारा १४४ लागू रहने के मद्देनजर अब उसे सख्ती से अमल करने तथा निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिये गये हैं। वरंगल, करीमनगर, नलगोंडा, महबूबनगर, निजामाबाद तथा मेदक जिलों के मागा] पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है, जहां से ब़डी संख्या में आंंदोलनकारियों के नगर पहुंचने की संभावना जतायी गई है। उस्मानिया तथा महबूबनगर स्थित पालमूरु, वरंगल स्थित काकतीय विश्वविद्यालयों के पास भी सुरक्षा ब़ढा दी गयी है। राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर हमलों की आशंका संबंधी खुफिया विभाग की चेतावनी के मद्देनजर गांधी भवन, एनटीआर ट्रस्ट भवन सहित अन्य पार्टियों के कार्यालयों के पास भी सशस्त्र पुलिस बल तैनात किये गये हैं।
उविवि छात्र जेएसी के इस प्रस्तावित विस घेराव कार्यक्रम के मद्देनजर प्रदेश विधानसभा भवन व आसपास के इलाके सशस्त्र बलों की छावनी में तब्दील हो गये हैं। सैक़डों की संख्या में सिविल, एपीएसपी, एसपीएफ तथा अर्धसैनिक बल विधानसभा के चारों ओर तैनात किये गये हैं। शनिवार को विधानसभा के आसपास के स़डक मागा] पर किसी को आनेजाने की अनुमति देने की संभावना नहीं है। इन मागा] पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। छात्रों को विधानसभा तक पहुंचने से रोकने के लिए इंदिरा पार्क, नामपल्ली, बशीरबाग, सचिवालय, रविंद्र भारती के पास बैरिकैड और ब़ाड लगाये गये हैं। शनिवार को उत्पन्न स्थितियों के अनुरूप ही इनके इस्तेमाल का निर्णय अधिकारीगण लेंगे।
