ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

राज्य में मर्चेंट पावर पॉलिसी लागू होगी ः रोशय्या

Swatantra Vaartha  Mon, 22 Feb 2010, IST

state marchant power palic, cmराज्य में मर्चेंट पावर पॉलिसी लागू होगी ः रोशय्या

विशाखपट्टणम। मुख्यमंत्री के रोशय्या ने आज कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के साथसाथ कृषि क्षेत्र को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के लिए पर्याप्त विद्युतापूर्ति किये जाने को ध्यान में रखते हुए राज्य में मर्चेंट पावर पॉलिसी लागू की जा रही है। अच्युतापुरम गांव में महिला रोजगार सम्मेलन को संबोधित करते हुए रोशय्या ने कहा कि महिलाआें को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है।

सम्मेलन के दौरान १२० कऱोड रुपये के बैंक ऋण महिला स्वयं सहायी संघों के सदस्यों को प्रदान करने के उपरांत अपने विचार व्यक्त करते हुए रोशय्या ने कहा कि प्रदेश में ९ लाख ३३ हजार ड‰ाक्रा समूहों कीमहिलाआें द्वारा २ हजार ६० कऱोड रुपये की बचत की गयी है। दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएसराजशेखर रेड्डी की आशाआें व आकांक्षाआें को पूरा करने का वादा दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वाईएसआर द्वारा शुरू की गयी योजनाआें को पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष २००४ में २५ पैसे ब्याज पर महिलाओं को ऋण देने की योजना शुरू की गयी थी और विगत्‌ ५ वर्षों के दौरान इस योजना के तहत १८ हजार कऱोड रुपये का ऋण प्रदान किया गया है।

किसानों को आवश्यक विद्युतापूर्ति करने का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुरूप विद्युत उपलब्ध नहीं होने के मद्देनजर राज्य में मर्चेंट पावर पॉलिसी लागू की जा रही है। पेट्रो केमिकल एंड पेट्रोलियम इन्वेस्टमेंट रीजियन (पीसीपीआईआर) योजना से प्रदेश के १२ लाख व्यक्तियों को रोजगार मिलने की उम्मीद व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत ६३ कऱोड रुपयों की लागत से विभिन्न योजनाएं स्थापित करने के लिए प्राथमिक तौर पर आकलन कर लिया गया है।

रोशय्या ने कहा कि महिलाआें को विकास के पथ पर अग्रसर करने, उन्हें महत्वपूर्ण पदों पर प्रतिष्ठित करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए संप्रग अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने कई उल्लेखनीय कदम उठाये हैं। इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री वी वसंत कुमार, के लक्ष्मीनारायण, टी बालराजू, सांसद डॉगिरीश कुमार संघी, सब्बम हरि, विधायक द्रोणमराजू श्रीनिवास राव, तैनाला विजय कुमार, मल्ला विजय कुमार, यूवी रमणमूर्ति राजू, जी बाबू राव, विधान परिषद में विपक्ष के नेता दाडी वीरभद्र राव, विधान पार्षद सूर्यनारायण राजू, जिला परिषद अध्यक्ष जी राममूर्ति नायुडू, जिलाधीश जे श्यामल राव, ग्रामीण अंचल के पुलिस अधीक्षक विनीत बृजलाल, अभिजीत उद्योग समूह के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रबंध निदेशक अभिषेक जायसवाल समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

अच्युतापुरम गांव में विद्युत उत्पादन संयंत्र की आधारशिला रखी गयी

उधर, अच्युतापुरम गांव में अभिजीत फेरोटेक लिमिटेड कंपनी के बिजली संयंत्र की आधारशिला रखते हुए रोशय्या ने आज उम्मीद जताई कि प्रदेश की जरूरतों के अनुरूप अभिजीत फेरो एलायस विद्युत उत्पादन करने में सक्षम होगा। रोशय्या ने कहा कि प्रदेश में १५० मेगावाट विद्युत उत्पादन की क्षमता वाले दो संयंत्रों की स्थापना की जा रही है, जिससे लगभग ३०० मेगावाट विद्युत का उत्पादन होगा। अभिजीत फेरो एलायस द्वारा मैंगनीज उत्पादन संयंत्र की स्थापना की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उद्योग की लागत लगभग २४ कऱोड रुपये होगी।

आपकी राय