ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

रुश्दी ने कट्टरपंथियों को जमकर लत़ाडा

Swatantra Vaartha  Wed, 25 Jan 2012, IST

रुश्दी ने कट्टरपंथियों को जमकर लत़ाडा

Lthada Rushdie against extremistsजयपुर। जयपुर साहित्य सम्मेलन में वीडियो कांफ्रिंसिंग रोके जाने से आहत प्रसिद्ध लेखक सलमान रुश्दी ने निराशा जताते हुए इसके लिए कट्टरपंथियों को जमकर लत़ाडा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम कट्टरपंथियों ने बोलने की आजादी का गला घोंट दिया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें भारत आने से रोकने के पीछे उत्तर प्रदेश का चुनाव भी एक कारण है।इससे पहले आज सम्मेलन में हिस्सा लेने आए गीतकार एवं संवाद लेखक जावेद अख्तार ने कांफ्रेंसिंग को बैन किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विवादास्पद रचनापर बैन लगाना तो सही है, लेकिन लेखक की अभिव्यक्ति पर प्रतिबंध लगाने की बात समझ में नहीं आती। जानेमाने पत्रकार मार्क टुली ने इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए सबसे दुखद दिन मानते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रही है।

रुश्दी की कांफ्रेंसिंग बैन किए जाने के विरोध में भाजपा नेता अरुण जेतली ने कहा कि यह राज्य सरकार का तानाशाही रवैया है। प्रसिद्ध लेखिका शोभा डे ने कहा कि राजनेता अपने फायदे के लिए ऐसा विवाद पैदा किया करते हैं।

जयपुर साहित्य सम्मेलन में आने की असमर्थता जताने के बाद मंगलवार को रुश्दी की वीडियो कांफ्रेंसिंग तय थी। इसमें यह तय था कि वे सिर्फ ‘मिडनाइट चिल्ड्रन’ पर बोलेंगे और विवादास्पद पुस्तक ‘सैटेनिक सर्वेज’ पर कोई चर्चा नहीं होगी।

आपकी राय