ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

महंगाई से निपटना शीर्ष प्राथमिकता

Swatantra Vaartha  Tue, 23 Feb 2010, IST

cost rate,महंगाई से निपटना शीर्ष प्राथमिकता

नई दिल्ली। महंगाई के दबाव को स्वीकारते हुए सरकार ने आज कहा कि लगभग दो दशक से स्थिर कृषि उत्पादकता को ब़ढाने के सतत प्रयास, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और खुले बाजार को नियंत्रित कर और खाद्य सुरक्षा कानून बनाकर वह इससे निपटेगी।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए आज यहां कहा, ‘हम अपनी खाद्य सुरक्षा को किसी भी प्रकार के संकट से मुक्त रखने में समर्थ रहे हैं, फिर भी खाद्यान्नों और खाद्य उत्पादों की कीमतों पर अनचाहा दबाव रहा है, खाद्य कीमतों के मामले में आम आदमी को राहत सुनिश्चित करने को शीर्ष महत्व दिया जा रहा है।’ दूसरी हरित क्रांति का नाम लिये बिना उन्होंने कहा, ‘हम अपनी खाद्य सुरक्षा को दीर्घावधि के लिए तभी सुनिश्चित कर पाएंगे, जब हम कृषि उत्पादकता को ब़ढाने के लिए सतत प्रयास करेंगे।’

पाकिस्तान के साथ संबंधों के संदर्भ में राष्ट्रपति ने कहा, ‘अगर पाकिस्तान आतंकवाद के खतरे को गंभीरता से ले और भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए कारगर कदम उठाये, तो भारतपाकिस्तान के साथ भीसार्थक संबंध तलाशने के लिए तैयार है।’ ब़ढती माओवादी हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, ‘इस तरह की कायरतापूर्ण हिंसा की चुनौतियां और अधिक ताकत के साथ इनका सामना करने के लिए हमारे संकल्प को सुद़ृढ करती हैं।’

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सांसदों से अपील की कि सरकार द्वारा २००८ में राज्यसभा में पेश किये गये महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने पर वह विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा, ‘मेरी सरकार मई, २००८ में राज्यसभा में पेश किये गये महिला आरक्षण विधेयक को जल्द पारित कराने के लिए वचनबद्ध है। माननीय सदस्यों से आग्रह है कि आप सब इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव की ओर विशेष ध्यान दें।’

उन्होंने कहा कि महिलाआें को पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में ५० फीसदी आरक्षण देने के उद्देश्य से संविधान में संशोधन के लिए दो विधेयक पहले ही पेश किये जा चुके हैं। आशा है कि इस सत्र में इन्हें पारित किया जा सकेगा। राष्ट्रपति ने सांप्रदायिक हिंसा विरोधी विधेयक को भी जल्द पारित कराने का जिक्र करते हुए कहा, ‘हमारी एकता और सामाजिक सौहार्द ही आतंकवादियों और उनकी विघटनकारी योजनाआें का सही जवाब है। इसीलिए हमारी सरकार अपने सामाजिक तानेबाने की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी प्रयोजन से संसद के इस सत्र के दौरान सांप्रदायिक हिंसा (रोकथाम नियंत्रण एवं पीडितों का पुनर्वास) विधेयक २००५ को जल्द पारित कराने का प्रयास करेंगे।’ उन्होंने कहा कि सरकार संसद के इसी सत्र के दौरान वक्फ कानून में संशोधन करने का प्रस्ताव भी पेश करेगी।प्रतिभा पाटिल ने यह विश्वास भी जताया कि आने वाले वित्त वर्ष और उसके बाद आठ से नौ प्रतिशत की विकास दर हासिल हो सकेगी।

उन्होंने कहा, ‘हमारे वायदे का केंद्रबिन्दु आम आदमी था। वैश्विक महामंदी के बाद अब तक के सबसे ब़डे आर्थिक संकट के दुष्प्रभावों और वर्ष २००९ के मध्य में देश के अधिकांश भागों में मानसून की विफलता से उपजे संकट से आम आदमी को बचाना जरूरी था।’ आंतरिक सुरक्षा के मसले पर प्रतिभा पाटिल ने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करना हमारी सैद्धांतिक नीति रही है। हमें लगातार निगरानी रखनी होगी और विश्वव्यापी आतंकी समूहों से निपटने के लिए नये नये उपाय खोजने होंगे।उन्होंने कहा कि २००९ के दौरान देश में आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक स्थिति कुल मिलाकर नियंत्रण में रही। राष्ट्रपति ने कहा, ‘हालांकि जम्मूकश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार से आतंकवादियों की घुसपैठ ब़ढ गयी है। इसके बावजूद जम्मूकश्मीर और पूर्वोत्तर में सुरक्षा की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

यद्यपि वामपंथी अतिवाद विशेष चिंता का कारण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि वामपंथी अतिवादियों की विवेकहीन हिंसा जारी है, जैसा कि पश्चिम बंगाल में हुए हाल ही के हमलों से स्पष्ट होता है, जिसमें ब़डी संख्या में निर्दोष लोगों की जान चली गयी। प्रतिभा पाटिल ने कहा कि इस तरह के कायरतापूर्ण हिंसा की चुनौतियां और अधिक ताकत के साथ इनका सामना करने के लिए हमारे संकल्प को सुद़ृढ करते हैं।

स्विट्‌जरलैंड सहित विदेश में अवैध रूप से जमा कुछ भारतीयों के धन की उगाही की दिशा में कदम उठाने की बात करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘मेरी सरकार ने भारत से बाहर जमा काले धन का पता लगाने के लिए कई कदम उठाये हैं। इनमें आयकर अधिनियम १९६१ में संशोधन करना शामिल है, जिससे केंद्र सरकार गैर संप्रभुता वाले क्षेत्रों के साथ कर संबंधी समझौते कर सके।’उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में स्विट्‌जरलैंड के साथ कर संधि के लिए पुनर्वार्ता चल रही है। भारत कर संबंधी सूचना के आदानप्रदान को सुगम बनाने तथा कर चोरी की सुविधा देने वाले क्षेत्रों के खिलाफ कार्रवाई करने से संबंधित वैश्विक प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों को लेकर प्रकट की जा रही चिंताआें के बीच राष्ट्रपति ने कहा कि इस महान खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रयास पूरी तेजी से चल रहे हैं। इस आयोजन की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। खेलों का सुचारु और सफल आयोजन सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।’ प्रतिभा ने शैक्षिक ढांचे में बुनियादी परिवर्तन के लिए सरकर की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा, ‘बच्चों का नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कानून २००९ अधिसूचित किया जा चुका है, जो पहली अप्रैल, २०१० से प्रभावी होगा।’उन्होंने बताया कि शैक्षिक दृष्टि से पिछ़डे हुए जिलों में ३७३ आदर्श महाविद्यालय स्थापित करने के लिए राज्य सरकारों की सहायता हेतु एक योजना को मंजूरी दे दी गयी है।प्रतिभा ने गंगा की सफाई के बारे में कहा कि राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण के तत्वावधान में ‘मिशन निर्मल गंगा’ यह सुनिश्चित करेगा कि २०२० तक किसी भी शहरी नाले और औद्योगिक कचरे को शुद्ध किये बिना गंगा में नहीं बहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित राज्यों के संगठित एवं समन्वित प्रयासों की आवश्यकता होगी।उन्होंने समाचार और मनोरंजन के साधन सभी के लिए सुलभ कराने की बात करते हुए घोषणा की कि आकाशवाणी और दूरदर्शन दोनों के ‘डिजिटलीकरण’ पर विचार किया जा रहा है और पहली बार दूरदर्शन राष्ट्रमंडल खेल२०१० का ‘हाई डेफिनीशन फार्मेट’ के साथ प्रसारण करेगा। भारतअमेरिकी परमाणु समझौते के फायदे नजर आने का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘अंतर्राष्ट्रीय असैन्य परमाणु सहयोग के शुरू हो जाने के फलस्वरूप आयातित ईंधन उपलब्ध हो जाने से राजस्थान परमाणु बिजली परियोजना की दो इकाइयों में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो गया है और उम्मीद है कि एक और इकाई शीघ्र ही वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर देगी।’ देश की पेट्रोलियम उत्पादन क्षमता में ब़ढोतरी का संकेत देते हुए प्रतिभा ने कहा कि लगभग एक दशक तक इसके उत्पादन में गतिरोध बने रहने के बाद २००९१० में २० नये तेल क्षेत्रों की खोज होने से पेट्रोलियम की उत्पादन क्षमता में काफी वृद्धि होने की संभावना है।

उन्होंने स्वीकार किया कि वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की नागर विमानन सेवा काफी प्रभावित हुई है। खास तौर पर देश की राष्ट्रीय विमान सेवा ‘एयर इंडिया’ तो बुरी तरह प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि मंत्रीसमूह के मार्गदर्शन से इसके जल्द ही पुनर्वास के प्रयास किये जा रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि देश के रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीकरण को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए सशस्त्र बलों को आधुनिक हथियार, साजसामान मुहैया कराये जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘सरकार सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपने सशस्त्र बलों को अपेक्षित अस्त्र शस्त्रों, उपकरणों एवं प्लेटफामा] से सुसज्जित करने के लिए हम आधुनिकीकरण कार्यक्रमों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।’ विशिष्ट पहचानपत्र जारी करने के बारे में राष्ट्रपति ने उम्मीद जतायी कि २०११ के पूर्वार्ध में विशिष्ट पहचानपत्र का पहला सेट जारी हो जाएगा। ‘भारत के सभी नागरिकों को बायोमीट्रिक प्रणाली के आधार पर विशिष्ट पहचानपत्र (यूआईडी) प्रदान करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण स्थापित किया गया है।’उन्होंने कहा कि सरकार के प्रमुख कल्याण कार्यक्रमों और जन सेवाआें के लक्ष्यों एवं आपूर्ति को खासकर गरीबों तथा अलगथलग प़डे लोगों तक पहुंचाने में यह वृहद एवं अभूतपूर्व कार्यक्रम कारगर साबित होगा। चंद्रयान२ का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के पहले चन्द्र मिशन की कामयाबी के बाद सरकार अब चन्द्रयान२ मिशन से ज़ुडे कार्य को प्रारंभ करने जा रही है।उन्होंने कहा, ‘चन्द्रयान२ मिशन से संबंधित कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।’ स्वास्थ्य क्षेत्र की चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने माना कि सबके लिए अच्छा स्वास्थ्य हमारे लिए अभी भी राष्ट्रीय चुनौती बना हुआ है, हालांकि उन्होंने स्वाइन फ्लू के प्रसार के समय सरकार की मुस्तैदी से की गयी कार्रवाई को सराहा और कहा कि स्वाइन फ्लू का देश में विकसित टीका इस साल उपलब्ध हो जाएगा।

आपकी राय