ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

पाक में सिखों की हत्या बर्बर कार्रवाई : भारत

Swatantra Vaartha  Tue, 23 Feb 2010, IST

pak, sikh, murder, police report, indiaपाक में सिखों की हत्या बर्बर कार्रवाई : भारत

नई दिल्ली/चंडीग़ढ। भारत ने पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में तालिबान द्वारा दो सिखों की हत्या की आज निंदा की, वहीं इसे लेकर पंजाब में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा कांग्रेस ने इस मुद्दे को भारत एवं पाकिस्तान के बीच होने वाली सचिव स्तरीय बातचीत के एजेंडा में शामिल करने की मांग की। पंजाब में सत्ताऱूढ शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस तथा भाजपा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

शिरोमणि अकाली दल ने पाकिस्तान में रह रहे सिखों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए प्रधानमंत्री डॉमनमोहन सिंह से त्वरित हस्तक्षेप की मांग की है, वहीं उसकी सहयोगी पार्टी भाजपा ने पाकिस्तान से सटी अटारी सीमा पर तथा नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि फिरौती के लिए पिछले महीने अगवा किये गए दो सिखों के सिर कटे शव कल पाकिस्तान के अशांत कबायली इलाके में बरामद किये गए थे। विदेश मंत्री एसएमकृष्णा ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे बर्बर कृत्य हमें मध्ययुग में ले जाएंगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी २५ फरवरी को नई दिल्ली में होने वाली सचिव स्तर की बातचीत में सिखों की हत्या का मामला उठाए जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कृष्णा ने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों से ज़ुडे सभी मुद्दे समय पर निर्भर हैं और उन पर विचार किया जाएगा।

इस बीच, कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, हमें अपेक्षा है कि सरकार पाकिस्तान में रह रहे अल्पसंख्यकों की हिफाजत के सिलसिले में वहां की सरकार से बातचीत करेगी।

उधर, चंडीग़ढ में राजनीतिक दलों, शीर्ष सिख धार्मिक संगठनों और अकाल तख्त ने पाकिस्तान में तालिबान द्वारा दो सिखों का सिर कलम करने की घटना को बर्बर और मानवता पर जुल्म करार दिया है। सिखों की हत्या को मानवता पर जुल्म करार देते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केन्द्र सरकार से इस मुद्दे को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली सचिव स्तर की बातचीत के एजेंडा में शामिल करने को कहा।

आपकी राय