ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

केंद्र को समग्र रिपोर्ट सौंपेंगे ः दुग्गल

Swatantra Vaartha  Thu, 25 Feb 2010, IST

central will be give reportकेंद्र को समग्र रिपोर्ट सौंपेंगे ः दुग्गल

हैदराबाद। तेलंगाना पर गठित न्यायमूर्ति बीएन श्रीकृष्णा समिति ने राज्य के सभी आठ मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों से तेलंगाना मुद्दे पर २२ मार्च से पहले प्रस्ताव आमंत्रित किये हैं। समिति अगले एक माह के दौरान विभिन्न गैरराजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी मिलेगी।

समिति ने कहा कि वह मुद्दे से ज़ुडे सभी महत्वपूर्ण पक्षों से सलाहमशविरे का काम जुलाई माह तक पूरा कर लेगी तथा अंत में केंद्र सरकार को एक समग्र रिपोर्ट सौंपेगी। दो दिवसीय दौरे पर कल नगर पहुंचे पांच सदस्यीय श्रीकृष्णा समिति के सदस्य सचिव वीके दुग्गल ने समिति के कामकाज के सिलसिले में आज यहां प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉके रोशैय्या से भी मुलाकात की।

दुग्गल ने आज यहां लेक व्यू अतिथि गृह में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि समिति अपने अध्ययन के दौरान वर्ष १९५२ से अब तक के तेलंगाना से संबंधित सभी तथ्यों को ध्यान में रखेगी। समिति ने अलग राज्य के गठन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई कर रहे ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) से इसका बहिष्कार नहीं करने की अपील की।

समिति का काम शुरू करने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे का इंतजाम देखने के लिए कल रात यहां पहुंचे दुग्गल ने कहा,‘एक संतुलित रिपोर्ट देने के लिए हमें पर्याप्त चीजें मिलेंगी।’ समिति के कार्यक्षेत्र के विरोध में इसका बहिष्कार करने संबंधी जेएसी के फैसले पर दुग्गल ने समिति के उद्देश्यों को लेकर सारी बातें समझ में आ जाने के बाद समुचित जवाब मिलने की उम्मीद जतायी।

आपकी राय