ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या तेलंगाना मामला केन्द्र सरकार के गले की हड्‍डी बन गया है?

  • हाँ
  • नहीं
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

सवा सौ नई ट्रेनों की सौगात

Swatantra Vaartha  Thu, 25 Feb 2010, IST

सवा सौ नई ट्रेनों की सौगात

नई दिल्ली। रेल मंत्री ममता बनर्जी ने महंगाई से त्रस्त आम आदमी पर किराये तथा माल भ़ाडे का नया बोझ न डालते हुए यात्री सुविधाआें तथा रेल नेटवर्क का तेजी से विस्तार करने पर विशेष ध्यान दिया है। इसके साथ ही ममता ने ‘मातृभूमि’, ‘कर्मभूमि’, ‘जन्मभूमि’ जैसी सवा सौ से अधिक रेलगा़डयों के तोहफे भी दिये। साथ ही अस्पताल, आवास, स्कूल, कालेज, माल्स, संग्रहालय, सांस्कृतिक व खेल परिसर जैसी सुविधाआें का ‘रेल संसार’ भी उन्होंने रचा।

ममता ने लोकसभा में पेश २०१०११ के रेल बजट में महंगाई के विकराल चेहरे पर राहत का सांकेतिक तिलक लगाते हुए कहा कि रेलवे के संसाधनों की तंग स्थिति के बावजूद मैं घरेलू उपयोग के लिए खाद्यान्नों और मिट्टी के तेल के भ़ाडे में सौ रुपये प्रति माल डिब्बा कटौती का प्रस्ताव करती हूं।

ममता ने विकास और बेहतर सुविधाआें के लिए घोषणाआें में कतई कंजूसी नहीं की। इंटरनेट से टिकट खरीदने पर अब शयनयान दर्जे के लिए सेवा शुल्क १५ रुपये की बजाय १० रुपये और वातानुकूलित दर्जे के लिए ४० रुपये की बजाय २० रुपये देना होगा। कैंसर मरीजों को इलाज के लिए मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा दी गयी है। सभी मदरसों के विद्यार्थियों और प्रेस संवाददाताआें को पिछले साल दी गयी सुविधाएं जारी रहेंगी।

क्षेत्रीय फिल्म निर्माण में लगे तकनीशियनों को फिल्म निर्माण संबंधी कार्य के लिए यात्रा करने पर द्वितीय शयनयान में ७५ प्रतिशत और राजधानी, शताब्दी, जनशताब्दी और वातानुकूलित २टियर एवं ३टियर में में ५० प्रतिशत की रियायत दी गयी है। रेल भर्ती बोर्ड की परीक्षाएं अब हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू के अलावा स्थानीय भाषाआें में और सभी रेल भर्ती बोडो] द्वारा किसी एक पद विशेष के लिए एक ही तारीख को परीक्षा आयोजित की जाएगी। ममता की नजर विकास कायो] पर भी रही। हर साल १००० किलोमीटर नई पटरियां बिछाने, २५० से ३५० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन द़ौडाने के लिए विशेष यात्री रेल गलियारे का निर्माण, बंगलादेश और नेपाल जैसे प़डोसी देशों के साथ रेल संपर्क ब़ढाने, पांच साल में सभी फाटकरहित रेलवे क्रासिंगों पर चौकीदार तैनात करने, महिला रेलवे सुरक्षा बल की १२ बटालियन (महिला वाहिनी) गठित करने, कंटेनर रेलग़ाडी परिचालन की तर्ज पर चुनिन्दा क्षेत्रों के थोक यातायात के लिए निजी परिचालकों को विशेष मालगा़डयां चलाने की अनुमति देने जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं उन्होंने कीं।

ममता ने कहा कि वाणिज्यिक लाभप्रदता की बजाय वह सामाजिक उत्तरदायित्व को अधिक तरजीह देंगी। उन्होंने ऐलान किया कि रेलवे का निजीकरण नहीं किया जाएगा, लेकिन उन्होंने सवा सौ नई

विभिन्न रेल परियोजनाआें में निजी भागीदारी की योजना भी सामने रखी, जिसके लिए कारोबारी माडेल का विकास किया जाएगा। रेल मंत्री ने ५२ नयी एक्सप्रेस ट्रेनों और २८ नयी पैसेंजर ट्रेनों की घोषणा की। १२ ट्रेनों के फेरों में वृद्धि की गयी है, जबकि १६ मागो] पर ‘भारत तीर्थ’ नामक विशेष पर्यटक ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव किया। उन्होंने लंबी और कम दूरी की दस ‘दूरंतो’ ट्रेनें चलाने का भी ऐलान किया। इसके अलावा महिला विशेष रेलों का नाम बदलकर ‘मातृभूमि’ विशेष करने का प्रस्ताव किया। ममता ने ‘कर्मभूमि’ नामक तीन अनारक्षित रेलगा़डयों के परिचालन का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि रवीन्द्रनाथ टैगोर के १५०वें जन्मदिवस के उपलक्श्य में पूरे देश में ‘संस्कृति एक्सप्रेस’ ट्रेनें चलायी जाएंगी। इसे बंगलादेश भी ले जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा ९ मेमू तथा ८ डेमू नयी ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

भारतीय रेलवे अपने नेटवर्क विस्तार के लिए २०१०११ के दौरान ४१,४२६ कऱोड रुपये का निवेश करेगी। रेलवे २००९१० के दौरान ९५१ कऱोड रुपये का मुनाफा कमाएगी, जो २००७०८ के मुकाबले ९३ प्रतिशत कम है। पिछले साल पेश बजट में २६४२२६ कऱोड रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया गया था, लेकिन बाद में इसमें ६४ प्रतिशत की कमी के साथ ९५१०३ कऱोड रुपये का संशोधित अनुमान लगाया गया। अगले वित्त वर्ष के दौरान ३१७३०९ कऱोड रुपये मुनाफे का अनुमान लगाया गया है।

रेलवे की हर एक रुपये की आमदनी में ३४ पैसा स्टाफ के वेतनभत्तों पर खर्च होता है, जबकि १३ पैसा पेंशन फंड के लिए जाता है। अगले वित्त वर्ष के दौरान रेलवे १८ हजार वैगन और ४६२१ कोच ज़ोडेगी।

रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों को सस्ता शुद्ध जल मुहैया कराने के इरादे से छह जगहों पर बाटलिंग संयंत्र लगाने का प्रस्ताव है। बजट में महिला उम्मीदवारों और अल्पसंख्यक समुदायों एवं आर्थिक रूप से पिछ़डे वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों के लिए रेल भर्ती बोडो] का परीक्षा शुल्क माफ करने का प्रस्ताव है। ममता ने कहा कि १०० दिन के भीतर निवेशों का प्रस्ताव निपटाने के लिए विशेष कार्यबल का गठन किया जाएगा। उन्होंने व्यवासायिक माडलों के कार्यान्वयन के लिए रेलवे के अंदर अलग ढांचे और रेल संस्कृति एवं धरोहर संवर्धन बोर्ड के गठन का भी ऐलान किया। यात्रियों को टिकट जारी करने के लिए ईटिकट आधारित सचल वैन चलाने का प्रस्ताव बजट में है, जो अस्पतालों, अदालतों, विश्वविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा संस्थानों जैसी जगहों पर जाएंगी। आरक्षण स्थिति और रेलगा़डयों के समय पालन के बारे में यात्रियों को एसएमएस अपडेट मिलेगा। इसी तरह का अपडेट माल यातायात ग्राहकों को मालडिब्बों के संचालन के बारे में दिया जाएगा। अगले दस साल में सभी रेलकर्मियों को आवास मुहैया कराने के लिए सभी के लिए आवास नामक नयी योजना की शुरुआत का प्रस्ताव है। ममता ने कहा कि रेल कर्मचारियों और उनके बच्चों के लाभार्थ लगभग ५२२ अस्पताल एवं उपचार केन्द्र, ५० केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय की तर्ज पर दस आवासीय विद्यालय, माडल डिग्री कालेज और राष्ट्रीय महत्व के तकनीकी एवं प्रबंधन संस्थान स्थापित किये जाएंगे।

रेल मंत्री ने कहा कि महिला रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए ५० क्रेच और २० हास्टल बनेंगे, जबकि कर्मचारी कल्याण निधि में अंशदान को ब़ढाकर ५०० रुपये प्रति कर्मचारी किया गया है। सभी लाइसेंसधारी कुली, वेंडर और फेरीवाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाये जाएंगे।

ख़डगपुर में आधुनिक लोको पायलट प्रशिक्षण केन्द्र और आईआईटी ख़डगपुर में रेल अनुसंधान के लिए केन्द्र स्थापित किया जाएगा। संक्रैल और सडिका में एकएक डीजल मल्टीपल यूनिट कारखाना लगाया जाएगा, जबकि बडनेरा में माल डिब्बा मरम्मत कारखाना। बेंगलूरू में रेल पहिया कारखाना के तहत पहियों के लिए डिजाइन विकास एवं परीक्षण केन्द्र स्थापित होगा और अनारा (आद्रा) में २५० सवारी डिब्बों की क्षमता वाला नया एमएलआर कारखाना लगाया जाएगा।

दस जगहों पर आटोमोबाइल हब स्थापित किये जाएंगे। रेल सुरक्षा बल को मजबूत बनाने के लिए उसमें पूर्व सैनिक शामिल किये जाएंगे। रेल मंत्री ने मदर टेरेसा, टीपू सुल्तान, भगत सिंह के नाम पर कोलकाता मेट्रो के स्टेशनों का नामकरण करने का ऐलान करते हुए कहा कि उनके अपने चुनाव क्षेत्र दक्षिण कोलकाता के तहत प़डने वाले बालीगंज स्टेशन का नाम बहादुरशाह जफर के नाम पर रखा जाएगा।

बजट में यात्री सुविधाआें के विकास पर रिकार्ड १३०२ कऱोड रुपये खर्च करने तथा एक वर्ष में १०२१ किलोमीटर नयी लाइने बिछाने का प्रस्ताव किया गया है। पिछले ५८ वर्ष में कुल १०४१९ किलोमीटर नई रेल लाइन बिछायी गयी, जिसका प्रति वर्ष औसत सिर्फ १८० किलोमीटर बैठता है। बजट में रेल लाइन बिछाने के लिये ४४११ कऱोड रुपये का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने मोटर वाहन, रसायन, सीमेंट जैसी चीजों के थोक यातायात के लिये निजी ऑपरेटरो को विशेष मालग़ाडी चलाने की अनुमति देने की नई नीति बनाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिये लदान लक्ष्य ९४ करोड टन रखा गया है, जिससे ६२,४८९ करोड रुपये की आय होने की उम्मीद है। यात्री किराये से २६१२७ कऱोड रुपये तथा अन्य मदों से ५९४९ कऱोड रुपये की आमदनी होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मेट्रो परियोजनाआें के लिए १००१ कऱोड रुपये की व्यवस्था की गयी है।

इस बजट में १२८ हजार माल डिब्बों की खरीद का लक्ष्य रखा गया है तथा माल डिब्बों की उत्पादन क्षमता ब़ढाने के लिये सिकंरादबाद, बर्धमान, भुवनेश्वर या कालाहांडी, गुवाहाटी तथा हल्दिया में पांच आधुनिक कारखाने स्थापित करने का प्रस्ताव है। ये कारखानें संयुक्त उद्यम तथा सार्वजनिक निजी भागीदारी में लगाये जायेंगे। किसानों की सुविधा के लिये रेलवे में रेफ्रीजिरेटेड कंटेनर शमिल करने हेतु बजबज में सार्वजनिक निजी भागीदारी में एक नया कारखाना लगाया जायेगा। रेलवे के पास अभी ऐसे कंटेनर नहीं हैं। सुरक्षा तथा संरक्षा को रेलवे की प्राथमिकता बताते हुये सुश्री बनर्जी ने कहा कि अगले वर्ष टक्करों की रोकथाम के लिये ग़ाडी सुरक्षा चेतावनी प्रणाली की चार परियोजनाएं लागू की जायेंगी। अगले पांच वर्ष में बिना चौकीदार वाले सभी १७ हजार क्रासिंग पर चौकीदार तैनात कर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि रेल सुरक्षाबल करने के लिये आवश्यक कदम उठाये जायेंगे और इसमें पूर्व सैनिकों की भी भर्ती की जायेगी।

इस बजट में रेलवे के १४ लाख कर्मचारियों के बीच आपसी मेलजोल बढाने के लिये एक रेलवे सांस्कृतिक एवं धरोहर संवर्द्धन बोर्ड की स्थापना का भी प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के १५०वीं वर्षगांठ पर हावडा में रवींद्र संग्रहालय तथा बोलपुर में गीतांजलि संग्रहालय बनाया जायेगा।

ममता ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रेलवे अग्रणी भागीदार होगी और एक राष्ट्रमंडल प्रदर्शनी ट्रेन चलायी जाएगी। रेलवे की ओर से खिला़डयों के लिए और पहलों की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि हाकी के लिए और अधिक जगहों पर एस्ट्रो टर्फ उपलब्ध कराये जाएंगे।

उन्होंने दिल्ली, सिकंदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में पांच खेलकूद अकादमियों की स्थापना का प्रस्ताव किया।

रेल मंत्री ने कहा कि देश के ९४ स्टेशनों का आदर्श स्टेशन के रूप में उन्नयन किया जाएगा, जबकि दस अन्य स्टेशनों को विश्वस्तरीय स्टेशनों के रूप में परिवर्तित करने के लिए चिह्नित किया गया है। ममता ने कहा कि सार्वजनिक निजी भागीदारी के जरिए मल्टी लेवल पार्किंग बनायी जाएंगी और नयी रेलगा़डयों के चालन क्षेत्र ब़ढाने और फेरे ब़ढाने की १२० घोषणाआें में से ११७ को मार्च, २०१० तक हरी झंडी दिखा दी जाएगी।उन्होंने कहा कि सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर आधुनिक ट्रालियां उपलब्ध करायी जाएंगी, जिन्हें वर्दीधारी परिचारक संभालेंगे। रेल बजट पर पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव की छाया के आरोप पर गुस्सायी ममता ने कहा कि ऐसे मुद्दे उठाना उनके राज्य का अपमान है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को ‘विकास से अलग नहीं रखा जा सकता’ और उन्हें उसी प्रकार अपने राज्य के हितों का ख्याल रखना होगा जैसे अन्य मंत्री अपने राज्यों का रखते हैं।

आपकी राय