ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

कुरुक्षेत्र में बनेगा भगवान बालाजी का मंदिर

Swatantra Vaartha  Fri, 26 Feb 2010, IST

trupathi balaji temple in chindigadकुरुक्षेत्र में बनेगा भगवान बालाजी का मंदिर

चंडीग़ढ। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बालाजी मंदिर बनाने का फैसला किया है, जो मूल मंदिर की प्रतिकृति होगा। यह जानकारी तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के अध्यक्ष आदिकेशवुलु नायुडू ने आज नई दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ एक बैठक में दी। बैठक में देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी आई वाई आर कृष्णाराव और देवस्थानम के दिल्ली मेंसलाहकार डॉ एशंकर रेड्डी भी मौजूद थे।

देवस्थानम के अध्यक्ष के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में बालाजी मंदिर के लिए देवस्थानम को पांच एक़ड भूमि मुफ्त देने पर सहमति व्यक्त की। हुड्डा ने कुरुक्षेत्र में बालाजी मंदिर की प्रतिकृति के निर्माण के लिए देवस्थानम का आभार व्यक्त किया। नायुडू ने बताया कि यह मंदिर भगवान बालाजी तिरुपति मंदिर की प्रतिकृति तो होगी ही, वास्तुकला और सौंदर्य की दृष्टि से भी यह वैसा ही होगा। उन्होंने कहा कि मंदिर में बालाजी सहित विष्णु भगवान के दस अवतारों को गर्भगृह में प्रदर्शित किया जाएगा, जो मंदिर परिसर में स्थापित किये जायेंगे। इससे कुरुक्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व ब़ढेगा।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने कुरुक्षेत्र में बालाजी मंदिर के लिए पांच एक़ड भूमि निशुल्क उपलब्ध कराने पर राज्यपाल जगन्नाथ पहा़डया मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का आभार व्यक्त किया। देवस्थानम और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कुरुक्षेत्र के अन्य पवित्र स्थलों का भी मिलकर विकास करेंगे। भगवान बालाजी के दर्शनों के लिए हरियाणा से ब़डी संख्या में श्रृद्धालु तिरुपति जाते हैं। इस मंदिर के कुरुक्षेत्र में बन जाने से श्रद्धालुआें की आकांक्षा पूरी होगी, साथ ही मंदिर के निर्माण से इस क्षेत्र में पर्यटन को भी ब़ढावा मिलेगा। यह मंदिर तीन वषा] में बन कर तैयार हो जायेगा।

आपकी राय