ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

महिला टाइपिस्ट ने न्यायाधीश पर चप्पल फेंकी

Swatantra Vaartha  Fri, 26 Feb 2010, IST

typest ladies fight judgeमहिला टाइपिस्ट ने न्यायाधीश पर चप्पल फेंकी

कर्नूल। कर्नूल जिला मुख्यालय में महिला टाइपिस्ट द्वारा अतिरिक्त जिला न्यायाधीश को चप्पल फेंक कर मारने की घटना ने सनसनी फैला दी।न्यायाधीश द्वारा कर्नूल टाउन२ पुलिस थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, आज सुबह १०३५ बजे कर्नूल के चौथे अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एम षण्मुगम ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठे हुए थे, तभी उन्होंने टाइपिस्ट राधारानी को चप्पलों से खेलते देखकर उसे फटकार लगायी, जिस पर राधारानी ने अपनी चप्पल न्यायाधीश पर दे मारी और गालियां बकती हुई दालत के कक्ष से बाहर निकल गयी।

राधारानी के इस व्यवहार से अपमानित न्यायाधीश ने अपनी कुर्सी से उतर कर टूटाउन पुलिस से घटना की शिकायत की। न्यायाधीश ने पुलिस को बताया कि इस महीने की २२ तारीख को हुई जमानत याचिका में अधिक गलतियां होने के कारण उन्होंने टाइपिस्ट को क़डी फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर काम करना पसंद नहीं है, तो अपना तबादला करा लें। उसी बात को दिल में रखकर टाइपिस्ट राधा रानी ने आज उन पर चप्पल फेंकी। पुलिस राधारानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा १८६, १८७, २२८, ३५५ तथा ५०० के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।उधर, टाइपिस्ट राधारानी ने न्यायाधीश पर पिछले जुलाई से ड्यूटी के दौरान उसे प्रता़डत करने का आरोप लगाते हुए पत्रकारों को बताया कि न्यायाधीश की यातनाआें से तंग आकर ही उसने आज यह कदम उठाया। उसने बताया कि पिछले सात महीनों से अदालत के सभी कर्मचारियों ने न्यायाधीश की यातनाआें व अपमान से तंग आकर इस बारे में हाईकोर्ट के न्यायाधीश से शिकायत की थी, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाये जाने के कारण ही आज यह नौबत आयी। पता चला है कि न्यायाधीश पर चप्पल मारने के बाद टाइपिस्ट राधारानी बुरी तरह घबरा गई और तनाव के कारण बेहोश हो गयी। कोर्ट के अन्य कर्मचारी उसे १०८ नंबर के वाहन से सरकारी अस्पताल भेजा, जहां टूटाउन के सीआई पी श्रीनिवास के नेतृत्व में महिला पुलिसकर्मियों को राधारानी के एस्कार्ट के रूप में नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार जिला न्यायाधीश ने इस घटना की विस्तृत रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंप दी है।

आपकी राय