हेमा मालिनी के घर से ८० लाख की चोरी
मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा हेमा मालिनी की उपनगरीय गोरेगांव स्थित बंगले से नकद और सोने के जेवरात के रूप में कुल ८० लाख रुपये की चोरी हो गई है।
पुलिस ने आज बताया कि यह अदाकारा कल सुबह नागपुर गई हुई थीं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रामराव पवार ने बताया कि आज सुबह जब हेमा मालिनी अपने घर लौटीं, तो उन्होंने पाया कि उपनगरीय गोरेगांव स्थित उनके बंगले ‘गोकुलधाम’ की अलमारी से नकदी और कीमती सामानों की चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस के मुताबिक चोर ख़िडकी त़ोडकर घर में घुसे और उन्होंने ७५ लाख रुपये नकद तथा पांच लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
