ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करे पाक : मनमोहन

Swatantra Vaartha  Tue, 2 Mar 2010, IST

आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करे पाक : मनमोहन

रियाद। प्रधानमंत्री डॉमनमोहन सिंह ने आज जोर देकर कहा कि पाकिस्तान के साथ संबंधों का नया अध्याय शुरू करने के लिये भारत अपनी तरफ से पहल करने को तैयार है, लेकिन इसके लिये पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिये।

मनमोहन ने मजलिसअलशूरा (सऊदी सलाहकार परिषद) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत स्थायी शांति के लिये पाकिस्तान के साथ सहयोगात्मक संबंध चाहता है, क्योंकि दोनों देश एक साझा भविष्य से ज़ुडे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ सहयोगात्मक रिश्ते चाहते हैं। हमारा उद्देश्य स्थायी शांति कायम करना है, क्योंकि हम स्वीकार करते हैं कि हम एक साझा भविष्य से बंधे हुए हैं। अगर भारत और पाकिस्तान के बीच सहयोग होता है, तो कारोबार, यात्रा और विकास के क्षेत्र में व्यापक अवसर उपलब्ध हो जायेंगे, जिससे दोनों देशों में, दक्षिण एशिया में तथा समग्र रूप से खुशहाली आयेगी।

प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि लेकिन इस दृष्टिकोण को साकार करने के लिये पाकिस्तान को ‘आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिये।’ तेल प्रचुर देश की तीन दिवसीय यात्रा पर आये श्री सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत के साथ सहयोग करता है, तो ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसे हम न सुलझा सकें। हम दोनों देशों के बीच संबंधों का नया अध्याय शुरू करने के लिये पहल भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब और भारत, दोनों के समक्ष ही चरमपंथ और हिंसा का खतरा मौजूद है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास हमें सिखाता है कि आतंकवाद की समस्या से द़ृढ संकल्प और एकजुट कोशिशों के जरिये निपटा जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि यह चुनौती और कहीं उतनी ब़डी नहीं है, जितनी अफगानिस्तान में है। श्री सिंह ने कहा कि अफगानिस्तान की जनता लंबे समय से जूझ रही है। वह शांति के माहौल और सम्मान तथा उम्मीद के साथ जीवन जीने के अवसर की हकदार है। उन्होंने कहा कि धर्म या किसी अन्य कारण या शिकायत के नाम पर आतंक फैलाना सभ्य समाजों में स्वीकार्य नहीं होता।

आपकी राय