ADVERTISEMENT

आपका वोट

क्या राहुल गांधी भ्रष्टाचार खत्म करेंगे?

  • सही
  • गलत
  • पता नहीं
और भी

फोटो दीर्घा

Share

स्वयंभू तांत्रिक नित्यानंद लापता

Swatantra Vaartha  Thu, 4 Mar 2010, IST

swamy niythanand escapeस्वयंभू तांत्रिक नित्यानंद लापता

बेंगलूर/चेन्नई,। चेन्नई में एक अग्रणी तमिल व कुछ तेलुगु टेलीविजन चैनलों में अपनी कथित घिनौनी (अश्लील) हरकत दिखाये जाने के बाद से एक स्वयंभू तांत्रिक लापता है। तांत्रिक के आश्रम ने खबर को यह कहकर गलत बताया है कि स्वामी की तस्वीर उनकी नहीं है। नित्यानंद स्वामी अपने प्रवचनों के लिये प्रख्यात थे और टेलीविजन चैनलों में दिखायी देते थे। उन्हें चैनल ने आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया था।

बेंगलूर के पास बीदई में उनका आश्रम है, जो रामानगरम जिले में आता है। वहां के पुलिस उपाधीक्षक देवराज ने बताया वह लापता हैं। आश्रम के प्रबंधक सेवानंद ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है कि उसे चेन्नई से टेलीफोन मिले हैं, जिसमें स्वामी की कथित घिनौनी हरकतों को सार्वजनिक करने की धमकी दी गयी है। ऐसा नहीं करने के लिये धन की मांग की गयी है। उन्होंने दावा किया कि धुंधली आकृति में जो तस्वीर दिखायी गयी है, वह स्वामी की नहीं है। आश्रम की भारतभर में कई तथा विदेशों में १३ शाखाएं हैं।विडियो चित्र दिखाये जाने के बाद से आश्रम में लोगों की भ़ीड इकट्ठा होने लगी है।

इस बीच, तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में मुख्यमंत्री के करुणानिधि ने कहा कि घटना पर क्या कार्रवाई की जाये, इसके लिये एक समिति गठित की जायेगी। यह स्वीकार करते हुए कि राज्य में स्वयंभू तांत्रिकों की इस तरह की घटनायें ब़ढ रही है, उन्होंने कहा कि हिन्दू धार्मिक एवं धर्मादा विभाग फैसला करेगा कि क्या कार्रवाई की जाए।इस बीच, पूर्व माफिया सरगना मुथप्पा राय द्वारा स्थापित संगठन ‘जय कर्नाटक’ के कार्यकर्ताआें ने आश्रम की ख़िडकियों के शीशे त़ोड डाले और वहां लगे बैनरों एवं झंडों को नुकसान पहुंचाया। उनका आरोप है कि कुछ श्रद्धालुआें को धमकाने के लिये राय के नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आश्रम की संपत्ति की रक्षा के लिये बल भेजा गया है। अभी मामला दर्ज करना शेष है।

मद्रास उच्च न्यायालय के छह वकीलों ने चेन्नई पुलिस आयुक्त के समक्ष शिकायत कर नित्यानंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इससे पूर्व तमिलनाडु के विभिन्न भागों में विरोध प्रदर्शन कर स्वामी की गिरफ्तारी तथा देशभर में उसके आश्रमों को बंद करने की मांग की गयी। प्रदर्शनकारियों ने कोयंबटूर तथा कुंभकोनम में स्वामी के पुतले जलाये तथा तिरुवन्नामलई में उनके पोस्टर फ़ाडे गये। कोयंबटूर में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भी पुतले जलाने की कोशिश की। उनमें से करीब २५ को हिरासत में ले लिया गया।

आपकी राय